
Know how much gold and silver become cheaper in last week
नई दिल्ली। बीते एक सप्ताह में सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और खराब इकोनॉमिक आंकड़ों के बीच सोने की कीमत में गिरावट आई है। जानकारों की मानें तो सोने में अक्टूबर एक्सपायरी खत्म होने और मुनाफावसूली के कारण सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी ने भी नवरात्र और दीपावली से पहले अपने आपको करेक्ट किया है। ताकि आम निवेशकों को निवेश करने का मौका मिल सके। एक्सपर्ट के अनुसार नवरात्र के मौके पर एक बार फिर से सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी।
सोने के दाम में भारी गिरावट
बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सोना 2000 रुपए तक सस्ता हुआ है। अगर बात 18 सितंबर के सोने के क्लोजिंग दाम 51,715 रुपए प्रति दस ग्राम था। जबकि 25 सितंबर को वायदा बाजार में सोने की क्लोजिंग 49,666 रही। अगर दोनों दिनों के अंतर को देखा जाए तो 2049 रुपए प्रति किलोग्राम रही, यानी इस दौरान इतना सस्ता हो गया। जानकारों की मानें तो सोने के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
चांदी की कीमत में गिरावट
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 9000 रुपए तक सस्ती हुई है। 18 सितंबर को चांदी की क्लोजिंग प्राइस 67,877 रुपए प्रति किलोग्राम था। जबकि 25 सितंबर को चांदी की क्लोजिंग प्राइस 59,018 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। अगर दोनों दिनों के अंतर को देखें तो 8859 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो चांदी 53 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक नीचे जा सकती है।
Updated on:
27 Sept 2020 02:01 pm
Published on:
27 Sept 2020 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
