25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सेंसेक्स 1200 और निफ्टी 400 पॉइंट बढ़कर हुआ बंद, इन सेक्टर्स में आई सबसे अधिक तेजी

Share Market: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। बीएसई सेंसेक्स 1205 अंक बढ़कर बंद हुआ है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 25, 2026

Share Market

शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.63 फीसदी या 1205 अंक की बढ़त के साथ 75,273 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 4 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.72 फीसदी या 394 अंक की बढ़त के साथ 23,306 पर बंद हुआ।

क्या है बाजार में तेजी की वजह?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच कई पॉइंट्स पर सहमति बनी है। साथ ही ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन तक हमला नहीं करने का भी आदेश दिया है। इससे वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख देखा जा रहा है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 4.39 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 3.82 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 3.80 फीसदी, टाइटन में 3.50 फीसदी, इंडिगो में 3.46 फीसदी, ट्रेंट में 3.33 फीसदी, टाटा स्टील में 3.01 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.01 फीसदी, एसबीआई में 2.89 फीसदी, सनफार्मा में 2.86 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.58 फीसदी, एचयूएल में 2.49 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.48 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 2.32 फीसदी, एशियन पेंट में 2.28 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 2.16 फीसदी, एयरटेल में 1.85 फीसदी और ईटरनल में 1.79 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर टेक महिंद्रा में 1.66 फीसदी, पावरग्रिड में 1.42 फीसदी, टीसीएस में 0.86 फीसदी और बीईएल में 0.27 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

बैंकिंग और मेटल शेयर उछले

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल सूचकांक आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.80 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.47 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.19 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.19 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.90 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.76 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 2 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.71 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.72 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.12 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.68 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.75 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.23 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।