सितंबर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल
देश की राजधानी दिल्ली और बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सितंबर के महीने में गिरावट देखने को मिली है। पहले बात डीजल की कीमत करें तो दिल्ली में 2.76 रुपए, कोलकाता में 2.74 रुपए, मुंबई में 2.89 रुपए और चेन्नई में 2.69 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत की करें तो दिल्ली में 0.97 रुपए, कोलकाता में 0.93 रुपए, मुंबई में 0.94 रुपए और चेन्नई में 0.86 रुपए दाम कम हो चुके हैं।