27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stock Market Today: शेयर बाजार में दिखी भारी बिकवाली, सेंसेक्स में 800 अंकों की गिरावट, ये शेयर लढ़के

sensex today: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट देखने के मिली, जिसका असर एशियाई बाजारों पर साफ दिखाई दिया।

1 minute read
Google source verification

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक बाजारों बाजारों की कमर तोड़ कर रख दी है। दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 27 मार्च शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ओपन हुआ।

आज के बाजार के हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 835 अंकों की गिरावट के साथ 74,437.88 अंकों पर आ गया। इसके अलावा निफ्टी 270 अंकों की गिरावट के साथ 23,035.65 पर आ गया। इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसका असर वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ दिखता है।

इन शेयरों का रहा बुरा हाल

बाजार में जारी गिरावट के बीच सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। इन शेयरों में मुख्य रूप से बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयर शामिल है। केवल आईटी सेक्टर के शेयर हरे निशान में दिखाई दिए। सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट 2.73 फीसदी बजाज फाइनेंस में देखी गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.18 फीसदी की गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ आईटी सेक्टर के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली। इनमें मुख्य रुप से HCL Tech में 1.70 फीसदी और TCS में 1.26 फीसदी की बढ़त देखी गई।

आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट

वैश्विक शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी दबाव में रहे। क्योंकि गुरुवार को वॉल स्ट्रीट सूचकांक सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर चले गए। इसके बाद एशिया का बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक 0.8 फीसदी फिसल गया। अन्य रीजनल बाजारों में ताइवान का मार्कट 1.4 प्रतिशत गिरा, जापान का मार्कट 0.3 प्रतिशत गिरा और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 0.5 प्रतिशत नीचे आया। इसके उलट, हांगकांग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.2 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली।