16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली आने से नींबू की कीमत 100 रुपए के पार, किन सब्जियों की कीमत में हुआ इजाफा

दिल्ली की मंडियों में गर्मी आने से पहले ही सब्जियों की कीमत में इजाफा होने लगा है। आजादपुर मंडी में लहसून के साथ अन्य सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिल रही है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 19, 2021

Lemon price crosses Rs 100 before holi due to early summer

Lemon price crosses Rs 100 before holi due to early summer

नई दिल्ली। गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई, होली का त्योहार बीता नहीं, और सब्जियों की कीमत में आग लग गई है। गर्मियों की सब्जियां भिंडी, तोरई, घिया, नींबू की कीमत आसमान पर हैं। जिसकी वजह से आम लोगों का बजट बिगड़ गया हैै। नींबू और लहसून के दाम तो 100 रुपए प्रति किलो के पार चले गए हैं। जानकारों की मानें तो गर्मी का मौसम समय से पहले आने के कारण सब्जियों की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है।

100 रुपए के पार नींबू और लहसून के दाम
नींबू की डिमांड गर्मियों के दिनों में ज्यादा होती है। मौजूदा समय में तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से नींबू के दाम बड़ी तेजी देखने को मिली हैै। आजादपुर मंडी में लहसून और नींबू के दाम 100 रुपए प्रति किलो पार कर गए हैं। इसके अलावा कई और सब्जियों की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। भिंडी, तोरई, घिया की कीमत 90 रुपए प्रति किलो के पार चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर परवल और करेला की कीमत 70 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चले गए हैं।

क्या कह रहे हैं आढ़ती
आजादपुर मंडी के आढ़तियों की मानें तो सब्जियों की सप्लाई में किसी तरह की समस्या नहीं है। आवक पूरी तरह से सामान्य है। वहीं दूसरी ओर गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। जिसकी वजह से आलू, गोभी समेत सीजन की अन्य सब्जियों की कीमत में इजाफा होने लगा है। आढ़तियों के अनुसार गर्मी शुरू हो से अब सब्जियों को ज्यादा समय नहीं तक स्टोर नहीं रख सकता है। कई बार किसान सीधे खेतों से सब्जियां मंडी लेकर आ जाते हैं।

कुछ सब्जियों की कीमत में आई मंदी
जानकारों की मानें तो ताजी सब्जियां मंडी में निर्धारित कीमतों पर ही बिकती हैं, लेकिन उनके सूखने से इन सब्जियों की कीमत में गिरावट भी आने लगती है। जिसकी वजह से कीमतों में असर देखने को मिल रहा है। वैसे कुछ सब्जियों के दाम में गिरावट भी देखने को मिली है। कई सब्जियों का सीजन खत्म होने से उनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बिना सीजन की सब्जियों को उगाने में काफी मेहनत के साथ-साथ खर्च भी अधिक आता है। ऐसे में उनके दाम ज्यादा हैं।