16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICICI Lombard Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 15% फिसला शेयर, क्या यह है खरीदारी का सही समय? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

ICICI Lombard Q1 Update: ICICI लोम्बार्ड के शेयर में भारी गिरावट आई है। इस गिरावट का कारण कंपनी के मुनाफे में 46 फीसदी की कमी है। इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर हटाने पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर दिखता है।
2 min read
Google source verification
ICICI Lombard General Insurance Share Price Drop

ICICI Lombard के शेयर में गिरावट आई। (फोटो: AI)

ICICI Lombard General Insurance Share Price Fall: शेयर बाजार की तेजी के बीच आज ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के बाद ही शेयर में बिकवाली हावी हो गई और यह करीब 15 फीसदी फिसलकर 52 हफ्तों के निचले स्तर 1,544.40 रुपये पर आ गया। हालांकि, बाद में शेयर में कुछ रिकवरी देखने को मिली और एनएसई पर यह दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर 11.80 फीसदी गिरावट के साथ 1600.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। ऐसे में क्या इस शेयर में खरीदारी करनी चाहिए? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं।

शेयर में बड़ी गिरावट

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद गुरुवार को ICICI Lombard के शेयरों में पिछले छह वर्षों की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट रही। शेयर अब अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 2,064.15 से 25 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है। पिछले एक सप्ताह में इसमें 10 फीसदी, एक महीने में 9 फीसदी, तीन महीने में 14 फीसदी और एक साल में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मुनाफे में आई 46% की कमी

कंपनी ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 403 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 747 करोड़ रुपये था। वहीं, कमजोर मुनाफे के बावजूद कंपनी की कुल इनकम बढ़ी है। जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 6,813 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 6,083 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बताया कि दो बड़े आग से जुड़े दावों और मोटर थर्ड पार्टी (TP) बीमा से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण कंपनी के मुनाफे में कमी आई।

क्या गिरावट का फायदा उठाया जाए?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFS) ने कंपनी के मुनाफे में आई बड़ी गिरावट को महत्वपूर्ण बताया। ब्रोकरेज के अनुसार, अगर आग से जुड़े नुकसान और मोटर TP कारोबार में अतिरिक्त क्लेम रिजर्व का असर हटाया जाए तो कंपनी का कंबाइंड रेश्यो 102.3 फीसदी और शुद्ध मुनाफा करीब 580 करोड़ रुपये होता। MOFS ने शेयर की रेटिंग घटाकर 'न्यूट्रल' कर दी है और 1,960 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। वहीं, Emkay ने भी टार्गेट प्राइस 10 फीसदी घटाकर 1,900 रुपये कर दिया है, हालांकि, उसने 'ऐड' रेटिंग बरकरार रखी है।