16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से टूट गया सोना, जानिए आपके शहर में कितने घट गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से यूएस फेड रेट में इस साल इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। यही कारण है कि सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 16, 2026

Gold Price Today

Gold Price में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Rate Today 16th July 2026: सोने की कीमत में आज गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती देखी गई हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 280 रुपये गिरकर 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 250 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 200 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,43,460₹1,31,500₹1,09,700
मुंबई₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
दिल्ली₹1,43,440₹1,31,500₹1,07,620
कोलकाता₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
बेंगलुरु₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
हैदराबाद₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
केरल₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
पुणे₹1,43,290₹1,31,350₹1,07,470
वडोदरा₹1,43,340₹1,31,400₹1,07,520
अहमदाबाद₹1,43,340₹1,31,400₹1,07,520
जयपुर₹1,43,440₹1,31,500₹1,07,620

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। गुरुवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 0.39 फीसदी या 550 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.54 फीसदी या 1192 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,428 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों टूटे सोने के भाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 85 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। इससे महंगाई को लेकर चिताएं फिर से बढ़ने लगी हैं। ऐसे में महंगाई को काबू करने के लिए यूएस फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव डालती हैं। यही कारण है कि सोने में गिरावट देखी जा रही है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.42 फीसदी या 16.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,034.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.77 फीसदी या 31.25 डॉलर की गिरावट के साथ 4,029.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.17 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 57.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 1.17 फीसदी या 0.67 डॉलर की गिरावट के साथ 57.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।