ये हो गई हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम
होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाला 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में चार रुपए सस्ता हुआ है जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसके दाम बढ़े हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 1,139.50 रुपए से घटकर 1,135.50 रुपए रह गई है। कोलकाता में इसका मूल्य चार रुपए बढ़कर 1,197.50 रुपए, मुंबई में तीन रुपए बढ़कर 1,090.50 रुपए और चेन्नई में एक रुपए बढ़कर 1,255 रुपए पर पहुंच गया है।