24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार निवेशक सावधान, अगले हफ्ते और डूब सकता है आपका रुपया

जानकारों की मानें तो एफआईआई कर सकते हैं बाजार से मुनाफा वसूली बीते सप्ताह शेयर बाजार में देखने को मिली 650 अंकों से ज्यादा की गिरावट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Feb 2021, 2:08 PM IST

money.png

Every year in February, every second earned around 2.5 crores

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर के कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकिंग, ऑटो, धातु और हेल्थ केयर समूह में हुई मुनाफावसूली से बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गिरावट में आ गए। जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को अगले सप्ताह भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले सप्ताह विदेशी निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं। जिसकी वजह से शेयर बाजार को और नुकसान होने के आसार हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बाजार निवेशकों को क्या करने की सलाह दी गई है।

विदेशी निवेशक कर सकते हैं मुनाफावसूली
शेयर बाजार में अगले सप्ताह भी मुनाफावसूली की आशंका जताई जा रही है इसलिए छोटे निवेशकों विशेषकर खुदरा निवेशकों को सतर्कता पूर्वक निवेश करने की सलाह दी गई है। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर हो रहे घटनाक्रम के साथ ही घरेलू बाजार में अर्थव्यवस्था को लेकर ऐसे कोई बेहतर संकेत नहीं दिख रहे हैं जिससे अगले सप्ताह बाजार को बल मिल सके। इसके मद्देनजर छोटे निवेशकों को निवेश में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि विदेशी निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं जिससे बाजार में गिरावट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price: आजादी के बाद 10 महीनों में पेट्रोल और डीजल हुआ सबसे ज्यादा महंगा

कुछ ऐसा रहा था बाजार
बीएसई का सेंसेक्स 654.54 अंक गिरकर 50889.76 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.55 अंक टूटकर 14981.75 अंक पर बंद हुआ। वहीं बीएसई के मिडकैप में बीते सप्ताह वृद्धि दर्ज की गयी और वह 124.49 अंक की बढ़त के साथ 20,035.52 अंक तक पहुंचा जबकि स्मालकैप में भी वृद्धि दर्ज की गयी और वह 241.36 अंक चढ़कर 19,863.41 अंक पर बंद हुआ।