4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सुबह से आधी रात तक खुलेगा बाजार, सेबी ने दी मंजूरी

वर्तमान में 'कमोडिटी वायदा खंड' का ट्रेडिंग समय सुबह 10 बजे से रात के 11.55 बजे तक तय किया गया है

2 min read
Google source verification
Share Market

Share Market

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने शेयर बाजारों को इक्विटी वायदा के ट्रेडिंग समय को एक अक्टूबर, 2018 से बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सेबी द्वारा शुक्रवार को जारी परिपत्र के मुताबिक, शेयर बाजार इक्विटी वायदा के लिए भी 'कमोडिटी वायदा खंड' की तरह सुबह नौ बजे से रात 11.55 बजे के बीच का समय रख सकेंगे। वर्तमान में इक्विटी वायदा खंड का ट्रेडिंग समय सुबह 9.15 बजे से अपराह्न् 3.30 बजे तक का है।

एक अक्‍टूबर से होगा लागू
वहीं, वर्तमान में 'कमोडिटी वायदा खंड' का ट्रेडिंग समय सुबह 10 बजे से रात के 11.55 बजे तक तय किया गया है, "बशर्ते कि शेयर बाजार और उसके समाशोधन निगमों के पास जोखिम प्रबंधन प्रणाली और अवसंरचना ट्रेडिंग के समय के अनुरूप हों।" इससे पहले सेबी ने साल 2017 के दिसंबर में शेयर बाजारों को कमोडिटी वायदा की ट्रेडिंग अन्य शेयरों के साथ करने को मंजूरी दी थी, जो एक अक्टूबर, 2018 से प्रभावी होगा।

कुछ ऐसा रहा मार्केट
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 187.76 अंकों की गिरावट के साथ 34,915.38 पर और निफ्टी 61.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,618.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.82 अंकों की तेजी के साथ 35,144.96 पर खुला और 187.76 अंकों या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 34,915.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,206.55 के ऊपरी और 34,847.61 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी में दिखी गिरावट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.8 अंकों की तेजी के साथ 10,700.45 पर खुला और 61.40 अंकों या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 10,618.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,700.45 के ऊपरी और 10,601.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.19 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (1.24 फीसदी), वाहन (1.10 फीसदी), धातु (1.05 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.05 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.83 फीसदी)।