5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिकवाली के दबाव में गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 188 अंकों की गिरावट

अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच स्वास्थ्य, दूरसंचार और ऑटो समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए।

2 min read
Google source verification
Sensex

nagaur hindi news

नई दिल्ली। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच स्वास्थ्य, दूरसंचार और ऑटो समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 187.76 अंकों की गिरावट में 35,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 34,915.38 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 61.40 अंक लुढ़ककर 10,618.25 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा नकारात्मक बनी रही। कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होने से घरेलू निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। सेंसेक्स की शुरूआती मजबूती के साथ 35,144.96 अंक से हुई। कारोबार के दौरान यह 35,206.55 अंक के दिवस के उच्चतम और 34,847.61 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.53 फीसदी की गिरावट में 34,915.38 अंक पर बंद हुआ।

61 अंक लुढ़का निफ्टी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में विप्रो के शेयरों की कीमतें अपरिवर्तित रहीं, जबकि नौ में तेजी और 20 में गिरावट रहीं। निफ्टी की शुरूआत भी बढ़त के साथ 10,700.45 अंक से हुई और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 10,601.60 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गुरुवार की तुलना में 0.57 फीसदी की गिरावट में 10,618.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के 20 समूहों में से मात्र एक समूह सीडी में 1.19 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा सभी 19 समूहों में गिरावट रही। छोटी और मंझोली कंपनियों में बड़ी कंपनियों की तुलना में कम बिकवाली देखने को मिली।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप भी लुढ़का

बीएसई का मिडकैप 0.35 फीसदी यानी 58.35 अंक फिसलकर 16,561.01 अंक पर और स्मॉलकैप 0.25 फीसदी यानी 44.51 अंक लुढ़ककर 17,991.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,825 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ जिनमें 1,580 में गिरावट और 1,115 में तेजी रही। 130 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर रहे। अधिकतर यूरोपीय बाजारों में तेजी और एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 और जर्मनी का डैक्स 0.42 फीसदी की तेजी में रहा जबकि जापान का निक्की 0.16, हांगकांग का हैंगशैंग 1.28, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.04 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.32 फीसदी की गिरावट में रहा।

ये रहा शेयरों का हाल

बीएसई के 20 समूहों में से सीडी में 1.19 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा दूरसंचार में 1.24, ऑटो में 1.10,स्वास्थ्य में 1.05,पीएसयू में 0.38, बेसिक मैटेरियल्स में 0.80, सीडीजीएस में 0.66, ऊर्जा में 0.81, एफएमसीजी में 0.83, इंडस्ट्रियल्स में 0.16, आईटी में 0.40,यूटिलिटीज में 0.13,बैंकिंग में 0.06,सीजी में 0.45,धातु में 1.05, तेल एवं गैस में 0.19, बिजली में 0.81, रिएल्टी में 0.25 और टेक में 0.45 फीसदी की गिरावट रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में विप्रो के शेयर स्थिर रहे। अदानी पोटर्स में सर्वाधिक 2.87, हिंदुस्तान यूनीलीवर में 0.90, एचडीएफसी बैंक में 0.80, पावर ग्रिड में 0.68, इंडसइंड बैंक में 0.58, आईसीआईसीआई बैंक में 0.39, टाटा मोटर्स में 0.24, हीरो मोटोकॉर्पस में 0.07 और भारतीय स्टेट बैंक में 0.06 फीसदी की तेजी रही। सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक 2.95, यस बैंक में 2.43, बजाज ऑटो में 2.42, आईटीसी में 2.37,एक्सिस बैंक में 2.27,कोल इंडिया में 2.05,भारती एयरटेल में 1.93, एनटीपीसी में 1.86, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.03, एशियन पेंट्स में 1.02, एचडीएफसी 0.93,रिलायंस में 0.90,कोटक बैंक में 0.15 और टीसीएस में 0.05 फीसदी की गिरावट रही।