26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी की चाल देखकर निवेशक निराश

सेंसेक्स 90.78 अंकों यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 35689.37 अंकों पर कारोबार कर रहा है, निफ्टी 32.85 अंक यानी 0.31 अंकों की गिरावट के साथ 10730.55 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 9:33 AM IST

Sensex

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी की चाल देखकर निवेशक निराश

नर्इ दिल्ली। सोमवार को शेयर मार्केट अच्छा होने के बाद भी मंगलवार के दिन निवेशकों को निराशा ही हाथ लगती हुर्इ नजर आ रही है। आज शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला आैर लगातार गिरावट की आेर बढ़ रहा है। जहां सेंसेक्स खुलने के साथ 38.36 अंकों की गिरावट पर आ गया। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में खुलते ही 17.60 हरे निशान पर था। लेकिन थोड़ी देर के बाद वो भी गिरावट के लेवल पर आ गया। आपको बता दें कि मंगलवार को शेयर 300 से ज्यादा अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था।

गिरावट पर शेयर बाजार
मंगलवार को यानी आज शेयर बाजार गिरावट की आेर बढ़ रहा है। मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 90.78 अंकों यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 35689.37 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 32.85 अंक यानी 0.31 अंकों की गिरावट के साथ 10730.55 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जानकारों की माने तो शेयर बाजार में थोड़ी आैर गिरावट देखी जा सकती है।

लाल निशान पर सेक्टोरियल इंडेक्स
वहीं दूसरी आेर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आॅटो, एफएमसीजी आैर आॅयल सेक्टर को छोड़कर पूरा इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। इन तीनों सेक्टर में क्रमशः 17.10, 17.99 आैर 51.39 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसर्इ स्माॅलकैप 0.29 अंकों की मामूली गिरावट पर दिखार्इ दे रहा है। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 14.10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग