
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 10th June 2020
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। जिसकी वजह से चार दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices ) 2 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं। अगर बात आज की करें तो पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 35 पैसे प्रति लीटर से लेकर 40 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। वहीं डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 39 पैसे प्रति लीटर से लेकर 45 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस इजाफे के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं...
पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन इजाफा हुआ है। आईओसीएल के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 40 पैसे, कोलकाता में 38, मुंबई में 39 पैसे और चेन्नई में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.40 रुपए, 75.36 रुपए, 80.40 रुपए और 77.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में भी लगातार चौथे दिने इजाफा जारी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 45 पैसे, कोलकाता में 40 पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई तमें 39 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 71.62 रुपए, 67.63 रुपए, 70.35 रुपए और 70.13 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
चार दिनों में 2 रुपए प्रति लीटर का हुआ इजाफा
आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो पेट्रोल के दाम में 2.14 और डीजल में 2.23 रुपए का इजाफा हो चुका है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 2.08 रुपए और डीजल 2.09 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल 2.10 रुपए और डीजल 2.12 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 1.87 रुपए और डीजल 1.95 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।
Updated on:
10 Jun 2020 09:14 am
Published on:
10 Jun 2020 09:12 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
