
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 20th July 2020
नई दिल्ली। जनवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार चार दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला और कीमत में एक रुपए से ज्यादा फर्क आ गया। मौजूदा समय में यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वर्ना 6 और 7 जनवरी, उसके बाद 13 और 14 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। वैसे विदेशी बाजारों के बंद होने से पहले कच्चे तेल की कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। अब उसका पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को मिलेगा या नहीं इसय बात की जानकारी अब सोमवार को ही मिलेगी। आइए आपको बता दें कि रविवार को आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।
पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत 14 जनवरी वाले चुकाने होंगे। 14 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली और मुंब्ई में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 84.70 और 91.32 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में 23 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 86.15 और 87.40 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
डीजल की कीमत में भी स्थिरता
वहीं डीजल की कीमत में भी लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम 14 जनवरी वाले ही चुकाने होंगे। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को डीजल की कीमत में देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 74.88 और 78.47 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था, जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 81.60 और 80.19 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
जनवरी महीने में कितना हुआ इजाफा
2021 के पहले महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम 1 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 1.01 रुपए, कोलकाता में 1.03 रुपए, मुंबई में 1.09 रुपए और चेन्नई में 98 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 99 पैसे, कोलकाता में 95 पैसे, मुंबई में 98 पैसे और 89 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।
Published on:
17 Jan 2021 07:43 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
