9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटाफट जानिए लंबे वीकेंड के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्या हुआ बदलाव?

डीजल की कीमत में 2 अक्टबर के बाद से देखने को नहीं मिला है कोई बदलाव पेट्रोल के दाम में करीब 57 दिन से कोई बदलाव नहीं, 22 सितंबर से दाम स्थिर

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 17, 2020

Petrol Diesel Price:  40वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं

Petrol Diesel Price: 40वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत आज भी स्थिर देखने को मिले हैं। जहां डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत 57 दिन से स्थिर हैं। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम एक बार फिर से 45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि डब्ल्यूटीआई 43 डॉलर के प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल कीमत 46 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 2 अक्टूबर को डीजल की कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.46 रुपए और 76.86 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 73.99 रुपए और 75.95 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में रविवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 57 वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।