1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : तीन दिन में 45 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज के दाम

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की हुई कटौती डीजल 16 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, लगातार तीसरे दिन हुई कटौती

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 18th Jan 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जबकि डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। बीते तीन दिनों में देश के चाों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 45 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिरी आज आपको पेट्रोल और डीजल पर कितने चुकाने होंगे...

पेट्रोल हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिजी जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.26, 77.85, 80.85 और 78.19 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। पेट्रोल के दाम में दिसंबर और जनवरी के पहले सप्ताह में काफी बढ़ोतरी हो चुकी थी।

डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 68.61 और 70.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 71.94 और 72.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल और डीजल करीब 45 पैसे प्रति हुए सस्ते
बीते तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। पहले पेट्रोल की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली समेत कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 44 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 46 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली में 45 और कोलकाता में 46 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में 48 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।