
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 21st May 2020
नई दिल्ली। कोराना वायरस लॉकडाउन 4.0 ( Coronavirus Lockdown 4.0 ) का आज चौथा दिन है। जिसमें देश में कई जगहों में रियायत दी गई हैं। उसके बाद भी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) वही है जो वैट बढ़ाने के बाद थी। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में भी किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो पेट्रोलियम कंपनियां अभी फिलहाल किसी तरह के बदलाव के मूड में नहीं है। जब तक पेट्रोल और डीजल की डिमांड ( Petrol Diesel Demand ) लॉकडाउन के पहले वाले स्तर पर नहीं आ जाती, तब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने की संभावना नहीं दिख रही है।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
पहले बात डीजल की बात करें तो आज भी इसमें स्थिरता ही दिखाई दे रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम बुधवार वाले ही चुकानें होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर पर हैं। दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमत पर 13.25 फीसदी तक वैट बढ़ाया था, 7 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सभी महानगरों के मुकाबले दिल्ली में डीजल सबसे महंगा हो गया है।
पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बुधवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली, चेन्नई ने पेट्रोल के दाम पर वैट बढ़ाया था। करीब 50 दिनों के बाद पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को मिला था।
आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) |
| दिल्ली | 71.26 | 69.39 |
| कोलकाता | 73.30 | 65.62 |
| मुंबई | 76.31 | 66.21 |
| चेन्नई | 75.54 | 68.22 |
| फरीदाबाद | 71.41 | 63.37 |
| गुरुग्राम | 71.21 | 63.18 |
| नोएडा | 74.05 | 63.97 |
| गाजियाबाद | 73.92 | 63.84 |
| लखनऊ | 73.94 | 63.88 |
| जयपुर | 77.82 | 70.35 |
| भोपाल | 77.58 | 68.29 |
| अहमदाबाद | 67.16 | 65.19 |
| रायपुर | 70.40 | 67.56 |
Updated on:
21 May 2020 08:13 am
Published on:
21 May 2020 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
