7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today: 13 दिनों में 1.50 रुपए तक महंगा हुआ Petrol, जानिए आज कितना हुआ इजाफा

Petrol Price में आज 9 पैसे प्रति लीटर से लेकर 11 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा बीते दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में Petrol Price में हो चुकी है 21 पैसे की बढ़ोतरी

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Today

petrol

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन इजाफा हो गया। लगातार दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ( Petrol Price Hike ) 21 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि 16 अगस्त से लेकर अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price in Delhi ) में 1.51 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में फिर से स्थिरता देखी गई है। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम ( Brent Crude Oil Price ) में हल्की तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बातते हैं कि आपको आज पेट्रोल और डीजल कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल के दाम फिर से इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में 13 दिनों में 11वीं इजाफा देखने को मिला। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे इजाफा देखने को मिला। जबकि कोलकाता और मुंबई 10 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.94 रुपए, 83.43 रुपए, 88.58 रुपए और 84.91 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम गुरुवार वाले चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।

कच्चे तेल के दाम में मामूली तेजी
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से महज 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 45.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में बीते सत्र से महज 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ 43.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।