
टीसीएस का रिजल्ट उम्मीद से बेहतर रहा है। (PC:AI)
TCS Q4 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ऐसे समय में जब आईटी कंपनियों पर वैश्विक दबाव बना हुआ है, TCS ने मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर कमाई और मुनाफा दिखाया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 70,698 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 9.6% ज्यादा है। वहीं, शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने साथ ही 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
नतीजों के साथ सबसे ज्यादा चर्चा डिविडेंड की रही। TCS बोर्ड ने 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड मंजूर किया है। हालांकि, इसका भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगा। कंपनी ने कहा है कि 31वीं AGM खत्म होने के तीसरे दिन डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। यानी जिन निवेशकों को नियमित आय और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस पसंद है, उनके लिए यह गुड न्यूज है।
TCS ने सिर्फ कमाई ही नहीं बढ़ाई, बल्कि यह भी संकेत दिया कि उसके पास आगे के लिए काम की पाइपलाइन बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का Q4 Total Contract Value (TCV) 12 बिलियन डॉलर रहा। यानी डील्स की रफ्तार बनी हुई है। यह संकेत देता है कि कंपनी के पास आने वाले समय में भी ऑर्डर फ्लो बना रह सकता है।
कंपनी के ताजा अपडेट के मुताबिक, मार्च 2026 के अंत तक TCS का कुल हेडकाउंट 5,84,519 रहा। इससे पिछली दिसंबर तिमाही में यह संख्या 5,82,163 थी। यानी कंपनी ने कर्मचारियों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी की है। लेकिन दूसरी तरफ Attrition Rate यानी कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर भी थोड़ी बढ़ी है। यह बढ़कर 13.7% पर पहुंच गई, जो पिछली तिमाही में 13.5% थी।
TCS ने यह भी कहा है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी ग्रेड्स में वेज हाइक लागू कर दी गई है। आईटी सेक्टर में जहां कई कंपनियां अभी भी लागत को लेकर सतर्क हैं, वहां यह कदम कर्मचारियों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि कंपनी अपने टैलेंट बेस को बनाए रखने और मनोबल मजबूत रखने की कोशिश कर रही है।
TCS सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि पूरे भारतीय आईटी सेक्टर का मूड सेट करने वाली कंपनी मानी जाती है। इसलिए इसके नतीजों को अक्सर पूरे सेक्टर की दिशा समझने के संकेत के तौर पर देखा जाता है। अगर TCS का प्रदर्शन मजबूत है, तो निवेशक यह मानते हैं कि बाकी आईटी कंपनियों के लिए भी तस्वीर बहुत खराब नहीं होगी।
Published on:
09 Apr 2026 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
