
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 29th Dec 2019
नई दिल्ली।क्रूड ऑयल की कीमत ( crude oil price ) में इजाफे की वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में रविवार को जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में स्थिरता देखने को मिली थी, जबकि आज पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से डीजल के दाम 11 दिन में डेढ़ रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। जानकारों की मानें तो अमरीका और चीन के बीच व्यापारिक मसले हल हो रहे हैं। ऐसे में डिमांड बढऩे की वजह से क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है। वहीं एक जनवरी 2020 से ओपेक देश क्रूड ऑयल का उत्पादन और कम कर रहे है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम को और ज्यादा सपार्ट मिल रहा है।
पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.88 और 77.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद दाम 80.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 77.85 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। वहीं गुरुवार और शुक्रवार को दाम में मामूली इजाफा हुआ था।
डीजल के दाम भी बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 67.60 और 70.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में दाम 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। जिसके बाद यहां पर 70.93 रुपए प्रति लीटर हुए। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतजरी के बाद दाम 71.48 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि बीच में एक दिन को छोड़ दिया जाए लगातार 10 दिनों से डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है।
डेढ़ रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है डीजल
अगर बात बीते 11 दिनों की करें तो देश के चारों महानगरों में डीजल औसतन 1.56 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। सिर्फ 25 दिसंबर को डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। वर्ना 19 दिसंबर से देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में इस दौरान डीजल 1.56 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं कोलकाता में 1.37 रुपए, मुंबई में 1.66 रुपए और चेन्नई में 1.67 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में और इजाफा होने के आसार हैं।
Published on:
29 Dec 2019 12:23 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
