
IT सेक्टर में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)
Stock Market: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी एसेंचर ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की है। इससे आईटी सेक्टर में डिमांड में कमी को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं। यही कारण है कि आज आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी आईटी इंडेक्स 6.5 फीसदी टूट गया। कोफोर्ज, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और एलटीआई माइंडट्री के शेयरों में भी भारी बिकवाली देखी गई।
एसेंचर ने अपने रेवेन्यू अनुमान में बड़ी कटौती की है। साथ ही कंपनी ने उम्मीद से भी कमजोर आउटलुक जारी किया है। इससे आईटी सेक्टर में डिमांड को लेकर चिंता पैदा हो गई है। यही कारण है कि निवेशक आईटी शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। एसेंचर का शेयर भी कंपनी द्वारा तिमाही अर्निंग अपडेट जारी करने के बाद 17 फीसदी गिर गया। इससे दुनियाभर की आईटी कंपनियों में बिकवाली शुरू हो गई है। एसेंचर 3 से 4 फीसदी सालाना रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रहा है। जबकि पुराना अनुमान 3 से 5 फीसदी था।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 557 अंक की गिरावट के साथ 76,852.86 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 1.05 फीसदी या 810 अंक की गिरावट के साथ 76,613 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.90 फीसदी या 216 अंक की गिरावट के साथ 23,950 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में दिखाई दी।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 8.07 फीसदी, टीसीएस में 6.01 फीसदी, टेक महिंद्रा में 5.08 फीसदी और एचसीएल टेक में 4.92 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, टाटा स्टील, इटरनल, महिंद्रा और महिंद्रा, एसबीआई, एशियन पेंट और बीईएल के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, एनटीपीसी, टाइटन, एयरटेल, रिलायंस, सनफार्मा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयर में तेजी देखने को मिली।
शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में आज सबसे अधिक गिरावट 6.5 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.40 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.49 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.64 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.88 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.76 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.32 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी केमिकल में 0.02 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.21 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
Updated on:
19 Jun 2026 01:22 pm
Published on:
19 Jun 2026 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
