19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट, जानिए आज के दाम

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली कटौती डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली गिरावट
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Mar 03, 2020

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 3rd march 2020

नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की बड़ी कटौती के बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें जिस तरह से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है, आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और गिरावट हो सकती है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जबकि डीजल के दाम 7 से 8 पैसे प्रति लीटर गिरावट आई है। जबकि रविवार और सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा कटौती देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के कितने चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः-आठ साल के उच्चतम स्तर से फिसला मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ, 54.5 पर पहुंची पीएमआई

पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.44, 74.11, 77.13 और 74.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि रविवार और सोमवार को कुल मिलाकर 40 पैसे प्रति लीटर के आसपास पेट्रोल सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः-विमान में सफर हो जाएगा मजेदार, अनलिमिटेड इंटरटेंनमेंट, वॉयस कॉलिंग जैसी मिलेंगी सुविधाएं

डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.03 और 66.36 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.05 और 67.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।