Share Market News

Petrol Diesel Price Today: आज आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल में कितनी हुई बढ़ोतरी, एक क्लिक में जानिए

Petrol Diesel Price में आज नहीं हुआ है कोई बदलाव Lockdown 3 में कुछ प्रदेश की ओर बढ़ा दिया गया है Vat

2 min read
May 09, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 9th May 2020

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन 3 ( Coronavirus Lockdown 3 ) में कुछ रियायतें देने के बाद देशभर की सड़कों पर गाडिय़ां दिखाई देने लगी है। दिल्ली और दूसरे महानगरों में जरूरी सामानों की दुकानों के साथ कुछ दूसरी दुकानें और फैक्ट्रीज भी खुली है। उसके बाद पेट्रोल और डीजल की डिमांड ( Petrol Diesel Demand ) में भी इजाफा हुआ है, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऑयल कंपनियों ने मन बना लिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में लॉकडाउन तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि लॉकडाउन 3 में कुछ राज्यों ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर और शहर में कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी आपको शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। वैसे देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 71.26, 73.30, 76.31 और 75.54 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए है। कुछ दिन पहले दिल्ली और चेन्नई में अपने राज्यों में पेट्रोल पर वैट बढ़ा दिया था। जिसके बाद यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान ने भी पेट्रोल पर वैट बढ़ाया गया। जिसके बाद इन प्रदेशों के शहरों तें पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। वैसे अभी तक इन शहरों में ऑयल कंपनियों की ओर से प्राइस नहीं बढ़ाए गए हैं।

डीजल के दाम भी स्थिर
वहीं बात डीजल की करें तो देश के चारों महानगरों के अलावा दूसरे शहरों में भी डीजल के दाम स्थिर ही है। आईओसीएल मिले आंकड़ों के अनुसार महानगरों और शहरों में शुक्रवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने डीजल पर वैट 16.75 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया था जिसके बाद दिल्ली में डीजल के दाम में 7.10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। वहीं यूपी, चेन्नई, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ की ओर से भी डीजल की कीमत पर वैट बढ़ाया गया है।

आपके शहर में आज इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम











































































शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली71.2669.39
कोलकाता73.3065.62
मुंबई76.3166.21
चेन्नई75.5468.22
फरीदाबाद71.4163.37
गुरुग्राम71.2163.18
नोएडा74.0563.97
गाजियाबाद73.9263.84
लखनऊ73.9463.88
जयपुर77.8270.35
भोपाल77.5868.29
अहमदाबाद67.1665.19
रायपुर70.4067.56
Updated on:
09 May 2020 08:09 am
Published on:
09 May 2020 08:08 am
Also Read
View All

अगली खबर