
नई दिल्ली। पेट्रोल की दरों ( Petrol Price ) में बीते तीन दिनों की कटौती का सिलसिल आज थम चुका है। मंगलवार को घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, डीजल ( Diesel Price ) की दरों में आज भी देश के चार प्रमुख महानगरों में कटौती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की वजह से घरेलू बाजार में भी ईंधन की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चार प्रमुख महानगरों में डीजल की दरों में 7 पैसे प्रति लीटर के कटौती हुई। वहीं, आज पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइये जानते हैं कि आज की कटौती के बाद आपको पेट्रोल-डीजल के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे।
7 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
सबसे पहले चार महानगरों में डीजल की दरों की बात करें तो इसमें आज 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इसके पहले सोमवार को भी डीजल, 8-9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। आज राजधानी नई दिल्ली में आपको एक लीटर डीजल के लिए कुल 65.11 रुपये प्रति लीटर चुकाना होगा। कोलकाता में आज एक लीटर डीजल का भाव 67.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आज की कटौती के बाद आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की दर 68.26 रुपये और चेन्नई में 68.79 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गई है।
पेट्रोल की दरों में कोई गिरावट नहीं
पेट्रोल की दरों की बात करें तो पिछले दिन 8-9 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद आज इसे स्थिर रखा गया है। आज दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.84 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं, कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 74.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में भी पेट्रोल का भाव 77.50 रुपये और चेन्नई में 74.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
क्या है कच्चे तेल का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो इसमें लगातार नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि, पिछले कारोबारी दिन भी इनमें गिरावट देखने को मिली। वेस्ट टेक्सास यानी डब्ल्यूटीआई का भाव 56.04 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा। वहीं, भारत में आयात होने वाला ब्रेंट क्रुड ऑयल का भाव 59.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का असर घरेलू बाजार में करीब 15 दिन बाद देखने को मिलता है।
Updated on:
20 Aug 2019 11:44 am
Published on:
20 Aug 2019 07:44 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
