
Facilities like toilet and free air were not available in petrol pumps
नई दिल्ली। 17 अक्टूबर यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। यानी आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि रविवार और सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए थे। उसके बाद मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से लगातार दो दिनों तक कीमतों को स्थिर रखा गया है। जानकारों की माने तो इंटरनेशनल मार्केट में इस दौरान क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से राहत नहीं दी जा रही है। जानकारों की मानेें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती और स्थिरता का दौर जारी रह सकता है।
पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
लगातार दूसरे दिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.41, 68.77, 69.61 और 70.15 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
Published on:
17 Oct 2019 07:26 am
