
नई दिल्ली। दीपावली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 11 और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।
पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.98, 75.63, 78.60 और 75.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में यह लगातार तीसरे दिन कटौती देखने को मिली है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई डीजल के दाम क्रमश: 65.95, 68.31, और 69.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 69.65 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन कटौती देखने को मिली है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
Published on:
26 Oct 2019 09:20 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
