2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, सोमवार को कच्चे तेल के भाव में रही नरमी

मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा। पिछले दो दिनों से स्थिर रहे थे पेट्रोल के भाव। ईरान पर प्रतिबंध के बाद ट्रंप ने ओपेक देशों से कच्चे तेल की मांग पूरी करने की लगाई गुहार।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 Apr 2019, 7:56 AM IST

Petrol Diesel Prices

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिन आई थी गिरावट

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमतों में लगातार 3 दिनों तक राहत मिलने के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने अब कीमतों में इजाफा कर दिया है। डीजल के भाव में भी लगातार दूसरे दिन भी वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज (मंगलवार) को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए भाव।

यह भी पढ़ें -ईरान पर प्रतिबंध के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने OPEC देशों से लगाई गुहार, सोमवार को लुढ़का कच्चे तेल का भाव

लगातार दूसरे दिन भी 5 पैसे महंगा हुआ डीजल

सबसे पहले डीजल की बात करें तो आज लगातार दूसरा दिन है जब डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसके पहले शनिवार व रविवार को डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया था। सोमवार को डीजल के भाव 5 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। आज भी 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में इस बढ़ोतरी के बाद 66.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में आज की बढ़ोतरी के बाद डीजल का नया भाव 68.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबईवासियों को आज एक लीटर डीजल के लिए 69.83 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा। चेन्नई में आज डीजल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यहां आज का नया भाव 70.44 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें -ILFS मामले में संलिप्त होने को लेकर Deloitte पर 5 साल के लिए बैन लगा सकती है सरकार

दो दिन बाद पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

बीते दो दिनों से तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। मंगलवार को देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के भाव 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिसके आज नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.08 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 73.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में आज पेट्रोल का नया भाव 75.15 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद आज यहां पेट्रोल का भाव बढ़कर 78.70 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में भी पेट्रोल का भाव 75.90 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें - यात्रियों के सामान सुरक्षा को लेकर रेलवे की खुली पोल, 10 साल में दर्ज हुए चोरी के 1.71 लाख मामले

ट्रंप ने ओपेक देशों से उत्पादन बढ़ाने और कीमतें घटाने की मांग की

इसके पहले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिला। गत शुक्रवार तक कच्चे तेल के भाव में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग के बाद देखने को मिल रही है, जिसमें उन्होंने कहा है ईरान पर प्रतिबंध लगने के बाद ओपेक देशों को अपने तेल उत्पादन को बढ़ाना होगा। एक अमरीकी बैंक ने सोमवार को कहा, "हमें इस बात से धक्का लगा जब पता चला कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब से ईरान पर प्रतिबंध की भरपाई के बारे में बात की।" शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों के समूह ( OPEC ) को कच्चे तेल की कीमतों में कमी करने के बारे में बात की। ट्रंप ने रिपोर्टर्स को बताया कि गैसोलिन की कीमतों में गिरावट आ रही है। मैंने ओपेक देशों के समूह से कहा है कि आपको कच्चे तेल की कीमतों में कटौती करनी होगी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.