
सोमवार को 7 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली। चुनाव के बीच आम आदमी को पेट्रोल-डीजल ( Petrol Diesel ) के मोर्चे पर कुछ खास राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है। सोमवार को देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, वहीं डीजल ? की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ( indian oil corporation ) की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीजल की कीमतों को पिछले दिन यानी रविवार के स्तर पर ही बरकरार रखा गया है। आइए जानते हैं कि आज यानी सोमवार को देशभर के 15 विभिन्न शहरों में पेट्रोल व डीजल की नई कीमतें क्या हैं।
क्या है आज पेट्रोल का नया भाव
सबसे पहले पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो इसमें आज चार बड़े महानगरों में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में पिछले दिन के मुकाबले एक लीटर पेट्रोल की कीमत 6 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 72.98 रुपए हो गया है। कोलकाता में और मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर का ही इजाफा हुआ है। इसके साथ इन दोनों शहरों में पेट्रोल की नई दर क्रमश: 75 रुपए प्रति लीटर और 78.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतों में आम जनता को 7 पैसे प्रति लीटर अधिक खर्च करने होंगे। चेन्नई में आज पेट्रोल की नई कीमत 75.75 रुपए प्रति लीटर है। रविवार को चेन्नई में पेट्रोल 75.68 रुपए प्रति लीटर की दर पर था।
| पेट्रोल | दरें (रुपए प्रति लीटर में) |
| दिल्ली | 72.98 |
| कोलकाता | 75 |
| मुंबई | 78.55 |
| चेन्नई | 75.75 |
| नोएडा | 72.29 |
| गाजियाबाद | 72.16 |
| गांधीनगर | 70.50 |
| हैदराबाद | 77.39 |
| लखनऊ | 72.13 |
| फरीदाबाद | 73.05 |
| भोपाल | 76.03 |
| गुवाहाटी | 72.51 |
| जयपुर | 73.56 |
| पटना | 76.94 |
| रायपुर | 73.9 |
डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो इसमें आज यानी सोमवार को देश के सभी शहरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही अब रविवार की दरें ही सोमवार को भी प्रभावित होंगी। राजधानी दिल्ली में बिना किसी बदलाव के एक लीटर डीजल का भाव 66.26 रुपए है। कोलकाता में आज एक लीटर डीजल के लिए आपको 68 रुपए देने होंगे। वहीं मुंबई में डीजल की कीमतें सोमवार को स्थिर रहने के बाद 69.35 रुपए प्रति लीटर पर बरकरार हैं। चेन्नई में सोमवार को डीजल की कीमतों की बात करें तो इसमें भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 69.96 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है।
| डीजल | दरें (रुपए प्रति लीटर में) |
| दिल्ली | 66.26 |
| कोलकाता | 68 |
| मुंबई | 69.35 |
| चेन्नई | 69.96 |
| नोएडा | 65.36 |
| गाजियाबाद | 65.22 |
| गांधीनगर | 69.40 |
| हैदराबाद | 71.99 |
| लखनऊ | 65.20 |
| फरीदाबाद | 65.68 |
| भोपाल | 67.52 |
| गुवाहाटी | 66.96 |
| जयपुर | 68.52 |
| पटना | 69.44 |
| रायपुर | 69.41 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Updated on:
15 Apr 2019 10:15 am
Published on:
15 Apr 2019 08:46 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
