29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्‍तान से 27 रुपए महंगा है भारत में पेट्रोल, जानिये बाकी पड़ोसी देशों में क्‍या हैं कीमतें

बल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम की ओर से 15 मई 2018 को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में जहां इस वक्त पेट्रोल की औसत कीमत 78.29 रुपए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 10:17 AM IST

Pak petrol

पाकिस्‍तान से 27 रुपए महंगा है भारत में पेट्रोल, जानिये बाकी पड़ोसी देशों में क्‍या हैं कीमतें

नई दिल्‍ली। कुछ दिन पहले भारत ने पाकिस्‍तान से चीनी आयात की थी, लेकिन तब तक लोगों को इस बात के बारे में जानकारी नहीं थी कि पाकिस्‍तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्‍या हैं? आपको जानकर ताज्‍जुब होगा कि पाकिस्‍तान में पेट्रोल कीमतें भारत से 27 रुपए कम हैं। मतलब साफ है कि पाकिस्‍तान में भारत के मुकाबले महंगाई दर भी कम हैं। ऐसे में वहां सामान सस्‍ता मिल रहा है। इसलिए भारत सरकार को चीनी तक भी पाकिस्‍तान से आयात करनी पड़ रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्‍तान के अलावा भारत के बाकी पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतें क्‍या हैं? आखिर वो कौन से देश हैं जो भारत की इकोनॉमी के मामले में भले ही छोटे हों लेकिन पेट्रोल और डीजल भारत से सस्‍ता दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें आज 76.87 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुकी हैं।

पाकिस्‍तान से महंगा है भारत में पेट्रोल
ग्लोबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम की ओर से 15 मई 2018 को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में जहां इस वक्त पेट्रोल की औसत कीमत 78.29 रुपए है। वहीं पड़ोसी पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में 51.52 , श्रीलंका में 63.87 रुपए, नेपाल में 67.50 रुपए, बांग्लादेश में 71.04 रुपए प्रति लीटर है। जबकि अफगानिस्तान में 47.07 और भूटान में 57.02 रुपए प्रति लीटर है। चीन में पेट्रोल की औसत कीमत 80.74 है। चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों की अर्थव्यवस्था भारत से काफी कमजोर है।

पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतें





































देशपेट्रोल की कीमतें
पाकिस्‍तान51.52
श्रीलका63.87
नेपाल67.50
बांग्लादेश71.04
अफगानिस्तान47.07
भूटान57.02
चीन80.74

अंतर्राष्‍ट्रीय कीमतें भी बढ़ीं
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर तेल के दाम हैं। देश में तेल आयात महंगा हुआ है। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर भी तेल की कीमतें बढ़ने से सरकार ने रोक रखीं थीं। बताया जा रहा है कि मांग और आपूर्ति के बीच भी काफी अंतर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं तेल निर्यातक देशों के संगठन(ओपेक) के सदस्य ईरान पर बैनन लगने की आशंका भी दाम बढ़ने की वजह बताई जाती है।
diesel, fuel price, petrol