29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में बीजेपी की विदार्इ से सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी की सपाट शुरूआत

बीएसर्इ का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31 अंकों की तेजी के साथ 34,647 के स्तर पर आैर 50 शेयरों वाला एनएसर्इ 15 अंकों की बढ़त के साथ 10,532 के स्तर पर खुला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 22 May 2018, 9:52 AM IST

Share Market

कर्नाटक में बीजेपी की विदार्इ से सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स आैर निफ्टी की सपाट शुरूआत

मुंबर्इ। एशियार्इ बाजारों में गिरावट के बाद आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरूअात सपाट स्तर पर हुआ। बीएसर्इ का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31 अंकों की तेजी के साथ 34,647 के स्तर पर आैर 50 शेयरों वाला एनएसर्इ 15 अंकों की बढ़त के साथ 10,532 के स्तर पर खुला। कारोबार के शुरूआती दौर में कोल इंडिया, आेएनजीसी, एनटीपीसी आैर बीपीसीएल के शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि भारती एयरटेल, ल्यूपिन, एसबीआर्इ , भारती इंफ्राटेल, ग्रासिम, एमएंडएम आैर हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।


मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में मिला-जुला संकेत देखा जा रहा है। बीएसर्इ के स्माॅलकैप इंडेक्स में 1 अंक की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। जिसके बाद ये 16,947 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसर्इ के ही मिडकैप इंडेक्स 7 अंको की गिरावट के साथ 15,628 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप की बात करें तो इसमें भी 3 अंकों की गिरावट के साथ 18,568 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स में अाज अधिकतर सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। लाल निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों में आॅटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, फार्मा, आर्इटी आैर मेटल के शेयर शामिल हैं। हालांकि इनमें मामूली गिरावट ही देखी जा रही है। एफएमसीजी एवं मेटल सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आॅयल एंड गैस आैर पीएसयू बैंकों के शेयरों में हल्की बढ़त हैं। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 30 अंकों की तेजी देखी जा रही है जिसके बाद ये 25,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


इन बड़ी कंपनियों के आज जारी होंगे नतीजे

अाज कर्इ बड़ी कंपनियों के वित्त वर्ष 2017-18 के चौथी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। जिन कंपनियाें के नतीजे आने वाले हैं उनमें एसबीअार्इ, आर्इआेसीएल, एचपीसीएल, सिप्ला, डाॅ रेड्डीज लैब्स, अांध्रा बैंक, बाटा इंडिया, एलएडंटी शामिल हैं।