29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशाल मेगा मार्ट का 5500 करोड़ में सौदा, कल हो सकता है एेलान

विशाल मेगा मार्ट को खरीदने को लेकर करीब एक साल से प्रोसेस चल रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 21 May 2018, 7:54 PM IST

Vishal Mega Mart

विशाल मेगा मार्ट का 5500 करोड़ में सौदा, कल हो सकता है एेलान

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार फ्लिपकार्ट की बिक्री के बाद भारत के सबसे बड़े रिटेल स्टोर चेन विशाल मेगा मार्ट का भी सौदा हो गया है। ईटी के अनुसार पार्टनर्स ग्रुप और केटारा कैपिटल समेत कई एंटिटीज के निजी कंसोर्टियम ने विशाल मेगा मार्ट को खरीदने के लिए अमरीका की दिग्गज प्राइवेट इक्विटी कंपनी टीपीजी कैपिटल और चेन्नई के श्रीराम ग्रुप से सौदा किया है। इस डील की जानकारी रखने वाले के हवाले से ईटी ने लिखा है कि यह डील 5300 से 5500 करोड़ रुपए के बीच हुई है। इस डील को लेकर शनिवार को अग्रीमेंट साइन हो चुका है और मंगलवार को इसका एेलान हो सकता है।

एक साल से चल रहा था प्रोसेस

जानकारी के अनुसार विशाल मेगा मार्ट को खरीदने को लेकर करीब एक साल से प्रोसेस चल रहा था। इस दौरान कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन अंत में बाजी पार्टनर्स ग्रुप और केदारा की अगुवाई वाले कंसोर्टियम के हाथ लगी। डील पर नजर रखने वाले सोर्स के अनुसार इसमें सबसे बड़ा हिस्सा पार्टनर्स ग्रुप को होगा। वह इस कंसोर्टियम का सबसे बड़ा पार्टनर भी होगा। सोर्स की कहना है कि इस डील में केदारा का माइनॉरिटी स्टेक होगा।

देश की सबसे बड़ी रिटेल चेन है विशाल मेगा मार्ट

विशाल मेगा मार्ट देश की सबसे बड़ी रिटेल चेन में शुमार है। यह फैशन को सपोर्ट करने वाली देश की सबसे बड़ी हाइपर मार्केट चेन है। इसके पूरे देश में 204 स्टोर हैं। विशाल मेगा मार्ट के पास देश के 110 शहरों में 30 लाख वर्गफुट एरिया है। वित्त वर्ष 2016 में विशाल मेगा मार्ट ने 3000 करोड़ रुपए का सेल्स रेवेन्यू कमाया था।