
Today Petrol Diesel Rate: रोजाना घट रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट
नई दिल्ली। दो दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। पेट्रोल जहां 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।
पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार इस कटौती के बाद नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.35 और 76.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में पेट्रोल के दाम मे 7 पैसे और चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.61 और 73.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
| दो दिनों के बाद पेट्रोल हुआ सस्ता | ||
| महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 70.35 | 8 |
| कोलकाता | 72.61 | 7 |
| मुंबई | 76.04 | 8 |
| चेन्नई | 73.08 | 9 |
डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती
वहीं दूसरी ओर से डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। इस कटौती के बाद देश के चारों प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 64.33, 66.25, 67.45 और 68.05 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
| दो दिनों के बाद डीजल के दाम हुए कम | ||
| महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 64.33 | 6 |
| कोलकाता | 66.25 | 6 |
| मुंबई | 67.45 | 6 |
| चेन्नई | 68.05 | 6 |
6 महीने के निचले स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम
देश के राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में लगातार कटौती होने से पेट्रोल और डीजल के दाम 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। गुरुवार के दिन के दाम मुकाबले डीजल में इतने कम दाम 15 जनवरी 2019 को 64.47 रुपए प्रति लीटर थे। वहीं बात पेट्रोल की कीमतों की करें तो मौजूदा दिन के मुकाबले 16 जनवरी 2019 को पेट्रोल के दाम 70.33 रुपए प्रति लीटर थे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
13 Jun 2019 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
