3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को क्यों मजबूर हुए पेट्रोल पंप, जानिए पूरा मामला

रअसल सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले डीलर्स से कहा है की वो 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो अपने पेट्रोलपंप पर लगाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 29 Aug 2018, 2:57 PM IST

पेट्रोल पंप

पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को क्यों मजबूर हुए पेट्रोल पंप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली।मोदी सरकार के पांच साल पूरे होने को हैं ऐसे में पीए मोदी सहित पूरी बीजेपी आम जनता को फिर से लुभाने और अपनी तरह करने में लगी हुई हैं। पीएम मोदी जहां भी जीते है वहां पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाने में पीछे नहीं रहते। तो वहीं सरकार उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए पीएम मोदी हर जगह पोस्ट, होड़ीग लगवाने में लगे हुए हैं। इसा बात को लेकर एक नई खबर सामने आ रही हैं। दरअसल सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले डीलर्स से कहा है की वो 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो अपने पेट्रोलपंप पर लगाएं। इतना ही नहीं कुछ डीलर्स का यह भी कहना है की उन्हें इस बात की धमकी दी गई है की अगर वो इस बात से इंकार करते है तो उन्हें तेल नहीं दिया जाएगा।

ये कंपनियां डाल रही है दबाव
डीलर्स का आरोप है कि उन पर ये दबाव इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से बनाया जा रहा है। ये दावा डीलर्स के हवाले से ‘द हिन्दू’ में प्रकाशित खबर में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक,डीलर्स का संगठन कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। उनका आरोप है कि सरकार ने पूरे देश के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 10 लाख कर्मचारियों की निजी जानकारियां भी उनसे मांगी हैं। इन जानकारियों में उनकी जाति, धर्म और वह किस लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है।

कंपनियां मांग रही निजी जानकारी
वहीं पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जून में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम ने पूरे देश के 59,000 पेट्रोलियम डीलर्स को पत्र लिखा था कि वह अपने कर्मचारियों की जानकारियां उन्हें भेजें ताकि प्रधानमंत्री स्किल डेवेलपमेंट योजना के तहत प्राथमिक शिक्षण योजना में उनकी पहचान की जा सके। डीलरों ने दावा किया कि सरकार के द्वारा नियंत्रित तेल कंपनियां उन पर जानकारियां देने का दबाव बना रही हैं। जानकारी न देने की स्थिति में उन्हें पंप के लिए तेल आपूर्ति रोकने की धमकी दी जा रही है।