24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की इस आईटी कंपनी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस को पछाड़ा, जानिए पिछले सप्ताह कितना हुआ नुकसान

देश की टॉप टेन कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह हुआ एक लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान रिलायंस को 39,355.06 करोड़ रुपए का सबसे ज्यादा नुकसान, इंफोसिस को 8,540.12 करोड़ रुपए का फायदा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 18 Oct 2020, 7:34 PM IST

mukesh_ambani.jpeg

reliance market cap down And infosys market cap rise last week

नई दिल्ली। बीते सप्ताह आई शेयर बाजार ( Share Market ) में गिरावट की वजह से देश की टॉप टेन कंपनियों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था। जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries ) को 39 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। जबकि देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस ( Infosys ) को 8500 करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ है। आपको भी बता दें कि पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि सेंसेक्स की टॉप टेन कंपनियों को कितना नुकसान और फायदा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी की धमाकेदार स्कीम, हर महीने मात्र एक रुपया जमा करने पर मिलेंगे दो लाख रुपए

टॉप कंपनियों को इतना हुआ नुकसान
बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की टॉन टेन कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह 1,02,779.4 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। बीते सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 526.51 अंक या 1.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना वायरस के कारण फिर देखने को मिल सकती है बाजार में गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह से मार्केट कैप में 39,355.06 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 14,71,081.28 करोड़ रुपए रह गया है। अगर बात कंपनी के शेयरों की करें तो आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 2175.50 रुपए पर बंद हुआ था और कंपनी के शेयरों में 1.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। बीते सप्ताह कंपनी के शेयरों में 58.20 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

देश की टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट

































कंपनी का नाममार्केट कैप का नुकसान ( करोड़ रुपए में )
रिलायंस इंडस्ट्रीज39,355.06
टीसीएस19,681.25
एचडीएफसी बैंक19,097.85
भारती एयरटेल12,875.11
एचसीएल टेक्नोलॉजीज7,842.49
आईसीआईसीआई बैंक3,927.64

इन कंपनियों के शेयरों में भी आई गिरावट
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टीसीएस के मार्केट कैप में 19,681.25 करोड़ रुपए कम होकर 10,36,596.28 करोड़ रुपए रह गया है। एचडीएफसी बैंक का के मार्केट कैप में 19,097.85 करोड़ रुपए कम हो गए हैं। जिसके बाद कुल मार्केट कैप 6,59,894.13 करोड़ रुपए पर आ गया। भारती एयरटेल की मार्केट कैप में 12,875.11 करोड़ रुपए गिरकर 2,19,067.91 करोड़ रुपए रह गया है। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप में 7,842.49 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी का मार्केट कैप 2,24,447.24 करोड़ रुपए रह गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 3,927.64 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,73,075.43 करोड़ रुपए पर आ गया।

यह भी पढ़ेंः-रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, जानिए कितना हुआ इजाफा

देश की टॉप कंपनियों के मार्केट कैप में तेजी

























कंपनी का नाममार्केट कैप का तेजी ( करोड़ रुपए में )
इन्फोसिस8,540.12
कोटक महिंद्रा बैंक3,290.64
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,795.97
एचडीएफसी502.83

इंफोसिस के मार्केट कैप में तेजी
वहीं दूसरी ओर चार कंपनियां ऐसी भी रहीं जिनके मार्केट कैप में इजाफा भी हुआ। सबसे ज्यादा फायदा इंफोसिस के मार्केट कैप में 8,540.12 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला। जिसके बाद कंपनी मार्केट बढ़कर 4,80,291.25 करोड़ रुपए हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप में 3,290.64 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला, जिसके बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप 2,64,555.97 करोड़ रुपए हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,795.97 करोड़ रुपए बढ़कर 5,05,330.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी के मार्केट कैप में 502.83 करोड़ रुपए की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप 3,51,986.24 करोड़ रुपए हो गया।