नई दिल्ली। शेयर बाजार ( share market ) में पिछले साल फरवरी 2018 के बजट के मुकाबले आज पूर्ण बजट 2019 ( budget 2019 ) के दिन 11 फीसदी उछल आया है। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) में 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। अगर बात आज की करें तो बजट वाले दिन सेंसेक्स ( sensex ) 40 हजार को पार कर गया है। जो आपने आप में एक रिकॉर्ड है वहीं निफ्टी 50 भी 30 अंकों की बढ़त के साथ खुला है। इससे पहले आज सेंसेक्स 39,990 अंकों पर खुला था। वहीं निफ्टी 11965 अंकों पर खुला था। भाषण शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला। सेंसेक्स 0.03 फीसदी लुढ़ककर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 भी 0.11 फीसदी लुढ़ककर 12,000 के नीचे कारोबार कर रहा।