5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निफ्टी पहली बार 10200 के पार, सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

धनतेरस के एक दिन पहले बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखी गई।

2 min read
Google source verification
Market

नई दिल्ली। धनतेरस के एक दिन पहले ही शेयर बाजार ने धनतेरस मना लिया है। मजबूत विदेशी संकेतो के चलते सोमवार के कारोबार में बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा। दोपहर के सवा दो बजे सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर 32627 अंक पर जा पहुंचा है। तो निफ्टी भी पहली बार 10200 के आंकड़ें को पार करते हुए 59 अंक चढ़कर 10226 अंक पर पहुंच गया है। बाजार की इस रिकॉर्ड तेजी को दिवाली से पहले सेलिब्रेशन के मूड के तौर पर लिया जा रहा है।

इन शेयरों में तेजी
भारती एयरटेल, आइडिया, भारत फाइनेंशियल, भारती इन्फ्राटेल और वेदांता जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। वहीं कोल इंडिया और अडानी पोर्ट्स जैसी कंपनियों के शेयर उतना बेहतर नहीं कर पाए। इसमें एफएमसीजी सेक्टर में डाबर और आईटीसी ने बेहतर परफॉर्म किया।

निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
सोमवार को निफ्टी ने पहली बार 10200 के स्तर को पार किया। कारोबार के दौरान इसने 10242 अंक का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। इससे पहले 13 अक्टूबर को कारोबार के दौरान निफ्टी ने 10191.90 प्वाइंट का रिकॉर्ड बनाया था। बाजार में चौतरफा खरीदारी से सेंसेक्स भी नए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। सेंसेक्स ने अपने पिछले 32,686 के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए 32,687 का नया रिकॉर्ड बनाया।


क्यों है बाजार में तेजी
घरेलू स्तर पर मजबूत आईआईपी आंकड़े, रिटेल इन्फ्लेशन में कमी, डीआईआई की खरीदारी और टीसीएस-आरआईएल के बेहतर नतीजे से इन्वेस्टर्स का सेंटीमेंट्स बूस्ट हुआ है। मजबूत आईआईपी आंकड़े से इकोनॉमी में रिकवरी के संकेत से मार्केट को मजबूती मिली है। एशियाई बाजार दशक के हाई पर पहुंच गए हैं, जिसका असर घरेलू मार्केट पर दिखा है।
एयरटेल 2 साल के नए हाई पर
देश की बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी भारती एयरटेल का स्टॉक ने दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान स्टॉक 3 फीसदी बढ़कर 444.65 के हाई पर पहुंच गया। स्टॉक में ये तेजी 13 अक्टूबर को टाटा टेलीसर्विसेज के बिजनेस को खरीदने की खबर से आई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज रिकॉर्ड हाई पर

फाइनेंशियल ईयर 2017 के दूसरे क्वार्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार नतीजे से सोमवार को कारोबार में स्टॉक रिकॉर्ड नई ऊंचाई पहुंच गया। बीएसई पर स्टॉक 1.71 फीसदी चढ़कर रिकॉर्ड 891.70 पर पहुंच गया। कैलेंडर ईयर 2017 में सेंसेक्स में 22 फीसदी तेजी के मुकाबले आरआईएल का स्टॉक 63 फीसदी बढ़ा है।