4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Defence Stocks: यूएस-ईरान वॉर के बीच चर्चा में हैं ये 10 डिफेंस स्टॉक्स, जानिए किसमें कितना है दम

HAL share price target: ईरान युद्ध शुरू होने के पांच हफ्ते बाद भी सीजफायर नहीं हुआ है। रूस-यूक्रेन में तनाव और चीन-ताइवान संघर्ष शुरू होने की आशंका के बीच विशेषज्ञों ने डिफेंस शेयरों में निवेश की सलाह दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 04, 2026

Defence Stocks

डिफेंस शेयरों में तेजी आने का अनुमान है। (PC: AI)

Defence Stocks Price Targets: ईरान ने ट्रंप की 15 सूत्री योजना ठुकरा दी है। रूस यूक्रेन पर और आक्रामक हो गया है। साथ ही जानकार कह रहे हैं कि चीन भी ताइवान पर नजर गड़ाए बैठा है। ईरान जंग को पांच हफ्ते से ज़्यादा हो गए हैं और सीजफायर की कोई सूरत नहीं दिख रही। ऐसे माहौल में एक सेक्टर है जो फायदे में रह सकता है। वह है डिफेंस सेक्टर। Basav Capital के सह-संस्थापक संदीप पांडे कहते हैं कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव में अगर चीन ताइवान पर हमला करे तो हैरानी नहीं होगी। उनकी सलाह है कि लंबे समय के निवेशक डिफेंस शेयर अभी पोर्टफोलियो में जोड़ सकते हैं। खासकर वो कंपनियां जो ड्रोन, मिसाइल और एयरोस्पेस उपकरण बनाती हैं।

भारत के डिफेंस सौदों में आ रही तेजी

SMC Global Securities की वरिष्ठ विश्लेषक सीमा श्रीवास्तव बताती हैं कि भारत ने हाल में जर्मनी, फ्रांस, EU और इज़राइल के साथ कई बड़े रक्षा सौदे किए हैं। 22 Apache अटैक हेलीकॉप्टर और 15 Chinook हेवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर बोइंग से खरीदने की योजना है। फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा भी है।

FY26-27 में भारत का रक्षा बजट 15.2 फीसदी बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। Defence Acquisition Council ने पिछले हफ्ते 2.38 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें S-400 मिसाइल सिस्टम भी शामिल है। मजेदार बात यह है कि इतने सब के बावजूद कई डिफेंस शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर के पास हैं। यानी खरीदारी का मौका हो सकता है।

कौन से शेयर खरीदें?

  • HAL यानी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एक्सपर्ट्स की सबसे पहली पसंद है। कंपनी की आमदनी 10.7 फीसदी और मुनाफा 29.6 फीसदी बढ़ा है। ऑर्डर बुक में 2.5 लाख करोड़ रुपये के काम हैं। CLSA का टारगेट 5,175 रुपये है और Citi ने 5,560 रुपये का टार्गेट रखा है। कंपनी का शेयर अभी 3,687 रुपये के आसपास है।
  • BEL यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स भी मजबूत स्थिति है। रडार, संचार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण, सब मिलाकर कंपनी की आमदनी 23.7 फीसदी और मुनाफा 20.8 फीसदी बढ़ा है।
  • Mazagon Dock Shipbuilders नौसेना के लिए पनडुब्बियां और जटिल युद्धपोत बनाती है। कंपनी का शेयर 2,264 रुपये के पास है। Antique Broking का टारगेट 3,407 और Ashika का 2,935 रुपये है।
  • Bharat Dynamics यानी BDL मिसाइल बनाने वाली कंपनी है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 10 फीसदी उछला था। मोतीलाल ओसवाल ने 1,800 रुपये का Buy टारगेट दिया है।
  • Cochin Shipyard भारत की अकेली एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने वाली कंपनी है। PL Capital ने शेयर के लिए टारगेट 2,175 रुपये दिया है, लेकिन शेयर अभी 1,315 रुपये पर है।
  • संदीप पांडे ने HAL के साथ GRSE, Data Pattern, Zen Technologies और MTAR Technologies को भी मध्यम से लंबे समय के लिए देखने की सलाह दी है।
  • BDL के बारे में सीमा श्रीवास्तव ने कहा है कि इसके ऑर्डर एकमुश्त आते हैं और execution में दिक्कतें हैं इसलिए थोड़ा जोखिम भरा है।

दुनिया में जब बारूद की गंध हो, तो डिफेंस कंपनियों के कारखाने रात-दिन चलते हैं। बाजार को यह समझने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन जब लगता है तो इन शेयरों में तेजी आती है।