3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price Outlook: क्या सोने के लिए बंपर तेजी वाला महीना रहेगा अप्रैल? दिग्गज निवेशक ने जताया अनुमान, बताए ये टार्गेट्स

Gold Price Outlook: दिग्गज निवेशक Peter Schiff के अनुसार निवेशकों का भरोसा डॉलर से उठने लगा है। बढ़ती महंगाई के चलते निवेशकों का आकर्षण सोने की तरफ बढ़ रहा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 03, 2026

Gold Price Outlook

सोने की कीमत में इस महीने भारी तेजी का अनुमान है। (PC: AI)

Gold Price Outlook: मार्च में सोना बुरी तरह गिरा। यह सोने के लिए साल 2008 के बाद सबसे बुरा महीना साबित हुआ। लेकिन 23 मार्च को जो पलटी आई वो देखने वाली थी। एक हफ्ते में 15 फीसदी की रिकवरी। वहीं, अब मशहूर निवेशक Peter Schiff कह रहे हैं कि यह तो बस शुरुआत है। Schiff ने X पर लिखा कि 23 मार्च को जब सोने ने पलटी मारी, उसके बाद से अब तक 17 फीसदी की तेजी आ चुकी है। सोना 4,700 डॉलर के पार निकल गया और 4,800 की तरफ बढ़ रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही 5,000 डॉलर का स्तर टूटेगा और उसके बाद 6,000 डॉलर नया रिकॉर्ड आएगा।

लेकिन क्यों?

Schiff का कहना है कि यह केवल जंग का डर नहीं है। असली बात यह है कि निवेशकों का भरोसा अब डॉलर पर से उठने लगा है। उन्होंने लिखा कि चाहे ट्रंप कुछ भी कहें या जंग जिस भी दिशा में जाए, इससे डॉलर से दूरी और सोने की तरफ जाने की रफ्तार और बढ़ेगी। ज़्यादा कर्ज, बढ़ती महंगाई, आर्थिक सुस्ती और कागजी मुद्राओं पर घटते भरोसे के बीच सोना सबसे मजबूती से खड़ा रहता है। Schiff की नजर में यह रैली डर से नहीं बल्कि समझदारी से आ रही है। निवेशक अब लंबे गेम की सोच रहे हैं।

गुरुवार को झटका भी लगा

हालांकि, गुरुवार को सोने को थोड़ी ठोकर भी लगी। ट्रंप ने बुधवार रात देश को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो से तीन हफ्ते अमेरिका ईरान पर और आक्रामक हमले करेगा। इस बयान के बाद कच्चा तेल 6 फीसदी से ज़्यादा उछला। इसके बाद ब्याज दर कटौती की उम्मीदें और कम हुईं तो सोना 2 फीसदी गिरकर 4,664 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 2.5 फीसदी की गिरावट आई। फिर भी Schiff के नज़रिए से देखें तो यह गिरावट एक मौका है। उनका मानना है कि जब भी सोना थोड़ा नीचे आएगा, खरीदार तैयार बैठे हैं।आज शुक्रवार को Good Friday की वजह से बाजार बंद हैं।

उच्च स्तर से काफी टूट गए भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 53,334 रुपये टूट गई है। एमसीएक्स पर गुरुवार को चांदी का वायदा भाव 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर से 2,06,737 रुपये गिर गया है।