17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका-चीन ट्रेड वॉर की आशंका से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसक्स 115 अंक लुढ़का

अमरीका और चीन के बीच व्यापार को लेकर टैरिफ युद्ध की आंशका के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार पर बने दबाव का असर गुरुवार को भी घरेलू बाजार पर दिखा।

2 min read
Google source verification
Sensex

अमरीका-चीन ट्रेड वॉर की आशंका से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसक्स 115 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच व्यापार को लेकर टैरिफ युद्ध की आंशका के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार पर बने दबाव का असर गुरुवार को भी घरेलू बाजार पर दिखा। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 115 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31 अंक फिसल गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.94 अंक टूटकर 35432.39 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 30.95 अंक गिरकर 10741.10 अंक पर रहा। इस दौरान बड़ी कंपनियों की तरह की छोटी और मझोली कंपनियों में भी बिकवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.53 फीसदी उतरकर 15767.70 अंक पर और स्मॉलकैप 0.79 फीसदी फिसलकर 16528.17 अंक पर रहा। बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई लिवाली के बल पर तेल एवं गैस समूह 0.60 फीसदी की बढ़त में रहा। शेष सभी समूह गिरावट में रहे, जिनमें 1.61 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों ने निकाला दम

बीएसई का सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 35644.05 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह लिवाली के बल पर 35678.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी दौरान वैश्विक बाजार विशेषकर एशियाई बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों से बाजार पर दबाव बना और सेंसेक्स 35396.97 अंक के दिवस के निचले स्तर पर फिसल गया। अंत में यह पिछले दिवस के 35547.33 अंक की तुलना में 114.94 अंक अर्थात 0.32 फीसदी गिरकर 35432.39 अंक पर रहा। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी लिवाली के जोर से 10808.45 अंक पर खुला और 10809.60 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। इसी दौरान बिकवाली शुरू होने से यह 10725.90 अंक तक फिसल गया। आखिर में यह पिछले दिवस के 10772.05 अंक की तुलना में 30.95 अंक अर्थात 0.29 फीसदी गिरकर 10741.10 अंक पर रहा।

प्रमुख वैश्विक शेयर बाजारों पर भी दिखा दबाव

वैश्विक स्तर पर प्रमुख शेयर बाजारों पर दबाव देखा गया। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 1.35 फीसदी, जर्मनी का डीएएक्स 0.95 फीसदी की गिरावट में रहा जबकि जापान का निक्की 0.61 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 फीसदी की बढ़त में रहा। बीएसई के गिरावट में रहने से सेंसेक्स में शामिल अधिकांश कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा।

इन शेयरों में रही गिरावट

गिरावट में रहने वालों में महिंद्रा 2.11फीसदी, ओएनजीसी 1.90 फीसदी, पावरग्रिड 1.88 फीसदी, स्टेट बैंक 1.67 फीसदी, सन फार्मा 1.67 फीसदी, एशियन पेंट 1.39 फीसदी, एलएंडटी 1.28 फीसदी, एनटीपीसी 1.18 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.14 फीसदी, आईटीसी 1.12 फीसदी, कोटक बैंक 1.08 फीसदी, कोल इंडिया 1.05 फीसदी, टाटा स्टील 0.91 फीसदी, टाटा स्टील 0.91 फीसदी, हीरो मोटोकार्प 0.90फीसदी, यस बैंक 0.89 फीसदी, मारूति 0.87 फीसदी, इंड्सइंड बैंक 0.65 फीसदी, हिन्दुस्तान यूनीलिवर 0.55 फीसदी, टाटा एमटीआरडीवीआर 0.41 फीसदी, टीसीएस 0.35 फीसदी और विप्रो 0.31 फीसदी शामिल है।

इन शेयरों में रही बढ़त

बढ़त में रहने वालों में आईसीआईसीआई बैंक 1.47 फीसदी, रिलायंस 1.22 फीसदी, एचडीएफसी 0.35 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.31 फीसदी, इंफोसिस 0.24 फीसदी, अदानी पोट्स 0.23 फीसदी, वेदांता 0.15 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 0.10 फीसदी शामिल है।