31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़त के साथ खुलने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

सेंसेक्स 46 अंकों की बढ़त के साथ 37,595 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50 भी 17 अंकों की बढ़त के साथ 11,088 के स्तर पर खुला। बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली का माहौल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 28 Aug 2019, 9:56 AM IST

share_market.jpg

नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ के की गई घोषणाओं और ट्रेड वॉर को लेकर मौजूदा स्थिति के बीच इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में अच्छे सेंटीमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

बुधवार को सुबह कारोबारी शुरुआत के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 46 अंकों की बढ़त के साथ 37,595 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 17 अंकों की बढ़त के साथ 11,088 के स्तर पर खुला।

हालांकि, बाजार खुलने के थोड़ी देर दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर भी कारोबार करते दिखाई दिये।

क्या है सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

वैश्विक संकेतों के बीच आज मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में सुस्ती का दौर देखने को मिल रहा। एक तरफ बीएसई का मिडकैप इंडेक्स पूरी तरह सपाट स्तर पर कारोबार करते दिखाई दे रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.09 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है। सेक्टोरल फ्रंट पर ऑयल एंड गैस सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि, बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली का माहौल है, जिसके बाद बैंक निफ्टी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में इस कमजोरी के माहौल में आईटी, मीडिया व रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है।

4 पैसे टूटकर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की कमजोरी के साथ 71.52 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 54 पैसे मजबूत होकर 71.48 पर बंद हुआ था।