4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market Today: 34,000 के उपर पहुंचा सेंसेक्स, बाजार में नरमी बरकरार

बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 33,963 खुला। निफ्टी की शरुआत भी 66 अंको की गिरावट के साथ हुर्इ।

2 min read
Google source verification
Share market

मुंबर्इ। आज खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में नरमी बरकरार है। हालांकि एक बार फिर सेंसेक्स 34,000 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। सुबह 11:25 बजे तक सेंसेक्स में 93 अंको की गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 34,099 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। वहीं निफ्टी भी 21 अंक लुढ़ककर 10,459 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप आैर स्मालकैप के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है।


इंफोसिस , टाटा मोटर्स आैर रिलांयस मोटर्स के शेयरों में गिरावट के बाद शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। लेकिन आर्इटीसी, एचडीएफसी बैंक आैर एचडीएफसी के शेयरों में तेजी से बाजार के रुख में थोड़ी नरमी देखने को मिली। आज फार्मा सेक्टर, कैपिटल गुड्स आैर एफएमसीजी सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।


सुबह 09:15 बजे - अाज सुबह बाजार खुलने के दौरान बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 230 अंक गिरकर 33,963 खुला। निफ्टी की शरुआत भी 66 अंको की गिरावट के साथ हुर्इ। जिसके बाद निफ्टी 10,414 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अाज कारोबार के शुरुआत में इंफोसिस के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार का ये रहा हाल

जबकि टेक महिन्द्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, आर्इआेसी, हिन्डाल्को, वेदांता आैर आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के शेयरों में दबाव देखने को मिला। हालांकि हीरो मोटोकाॅर्प, बजाज आॅटो, एमएंडएम, सिप्ला, आर्इटीसी आैर बजाज फिनसर्व के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। आज के शुरुआती कारोबार में मिडकैप आैर स्माॅल कैप के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी टूटा, वही निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.54 फीसदी की गिरावट देखी गर्इ।


रुपए की कमजोर शुरुअात

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 65.32 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुर्इ थी। शुक्रवार को डाॅलर के मुकाबले रुपए 4 पैसे की कमजोरी के साथ 65.30 के स्तर पर खुला था।


एशियार्इ बाजारों में मिला-जुला संकेत

एशियार्इ बाजारों के लिए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुअात मिलाजुला रहा। जापान के निक्केर्इ मं 47 अंको की बढ़त देखी गर्इ जिसके बाद ये 21,826 के स्तर पर कारोबार कर रहा। जबकि हैंग सेंगसग भी 185 अंको की तेजी के साथ 30,623 के स्तर पर आैर सीजीएक्स निफ्टी 61 अंको की गिरावट के साथ 10,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो फिलहाल ये सपाट चाल पर कारोबार करते नजर आ रहा है। ताइवा इंडेक्स में 18 अंको की गिरावट देखी जा रही है। जिसके बाद से ये 10,947 के स्तर पर कारेबार कर रहा है।