
नई दिल्ली।आरबीआई के द्वारा लगातार चौथी बार रेपो रेट में कटौती से बाजार में बढ़त देखने को मिली है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बीएसई के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 120 अंकों की तेजी देखने को मिली। वहीं, एनएसई के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 में भी 47 अंकों की मामूली बढ़त रही। इसके अलावा इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, यस बैंक,हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील, सिप्ला, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों की खराब शुरुआत हुई।
सेंसेक्स-निफ्टी में रही तेजी
इन ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स की शुरुआत 36863.61 अंकों के साथ हुई। वहीं अगर निफ्टी 50 10902.70 अंकों पर कारोबार करती हुई नजर आई। इसके अलावा ट्रेड वॉर के कारण भारत में सोने के निवेश में बी तेजी देखने को मिली।
सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज इनमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। बीएसई ऑटो, कैपिटल गुड्स, बीएसई एफएमसीजी, हेल्थगकेयर, आईटी, पीएसयू और टेक के शेयर्स हरे निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बीएसई मेटल और ऑयल एंड गैस के शेयर्स आज लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बैंक निफ्टी की बात करें तो आज इसमें 79 अंकों की मामूली गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद बैंक निफ्टी की 27622.50 अंकों पर शुरुआत हुई।
जानिए स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों का हाल
स्मॉलकैप और मिडकैप की इंडेक्स की बात करें तो आज इनमें भी मिलाजुला कारोबार रहा। बीएसई मिडकैप में 8 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद स्मॉलकैप 12488.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मिडकैप शेयरों में आज 31 अंकों गिरावट देखनो को मिली है। इस गिरावट के बाद मिडकैप इंडेक्स 13477.27 अंकों पर कारोबार कर रहा। सीएनएक्स मिडकैप की बात करें तो इसके शेयर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे, जिसके बाद यह इंडेक्स 15693.50 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखा।
जानिए दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया के शेयर्स हरे निशान पर कारोबार करते हुए दिखे। वहीं, सिप्ला, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्टील के शेयरों की लाल निशान पर शुरूआत हुई।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
08 Aug 2019 10:22 am
Published on:
08 Aug 2019 10:21 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
