मुंबर्इ। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत में घरेलू बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। आज एिशयार्इ बाजारों में कमजोरी के बाद घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुर्इ। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 90 अंक की गिरावट के साथ 35457 के स्तर पर खुला। निफ्टी 31 अंकों की गिरावट के साथ 10,769 के स्तर पर खुला। बाजार के शुरुआती दौर में एसबीआर्इ, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज अौर टाटा स्टील के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं डाॅ रेड्डीज लैब्स, भारती एयरटेल, आेएनजीसी आैर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।