आज सुबह में कारोबार के शुरूआत में गिरावट के साथ हुर्इ थी। सुबह में 30 शेयरों वाल प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52 अंकाें की गिरावट के साथ 35163 के स्तर पर कारोबार की शुरूआत किया निफ्टी भी 17 अंकों की गिरावट के साथ 10701 के स्तर पर कारोबार आज के कारोबार के शुरूआत किया। शुरूअाती दौर में बीएसर्इ के मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी सुस्ती का दौर देखने को मिला। सुबह के कारोबार के दौरान आज के दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, भारती इंफ्राटेल, एचसीएल टेक्नोलाॅजी, टेक महिन्द्रा, वेदांता, टीसीएस, आेएनजीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस आैर विप्रो के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि हिन्दुस्तान पेट्राेलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन अाॅयल काॅर्पोरेशन, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, एसबीआर्इ, एचडीएफसी, भारती एयरटेल आैर एक्सिस बैंक के शेयरों में दबाव देखने को मिला था।