31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी की जीत की लहर से गुलजार हुआ बाजार, पहली बार सेंसेक्स हुआ 40 हजार के पार

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शानदार हुई है बीएसई सेंसेक्स 40,000 के स्तर को पार कर गया है निफ्टी भी 12,000 के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 23 May 2019, 12:14 PM IST

share market

फोटो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शानदार हुई है। शुरुआती रुझान में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को 200 से भी अधिक सीट मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद आज बीएसई पर सेंसेक्स 738 अंक चढ़कर 39,848 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 50 भी 218 अंकों की बढ़त के साथ 11,956 के स्तर पर खुला। आज कारोबारी दिन की शुरुआती दौर में इंडियाबुल्स हाउसिंग, इंडसइंड बैंक, अडानी पोट्र्स, यस बैंक, ब्रिटानिया, आरआईएल, सन टीवी और इंडिया सीमेंट्स के स्टॉक्स में सबसे अधिक तेजी देखने को मिल रही है।

चुनावी नतीजों से बाजार में बहार आ गई है, सेंसेक्स पहली बार 40 हजार के आंकड़े को पार कर गया है। इसके साथ ही निफ्टी ने अपने 12 हजार के आंकड़े को पार कर दिया है। एनडीए के बहुमत की तरफ बढ़ने से उत्साहित सेंसेक्स ने इतिहास रचते हुए 40 हजार का ऐतिहासिक आंकड़ा छू दिया। सेंसेक्स 897.50 अंकों की तेजी के साथ 40,007.71 को पार कर गया है। वहीं, निफ्टी ने भी 12 हजार का ऐतिहासिक आंकड़ा छू दिया है। निफ्टी 265.25 अंकों के साथ 12,003.15 के आंकड़े को भी पार कर गई है।

हरे निशान पर कारोबार कर रहा सेक्टोरियल इंडेक्स

सेक्टोरियल इंडेक्स भी आज हरे निशान पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां बैंक निफ्टी 594 अंकों की तेजी के 31,121 अंकों पर कारोबार कर रही है। वहीं, कैपिटल गुड्स, कंज्यूनमर ड्यूरेबल, बीएसई एफएमसीजी और हेल्थकेयर में भी भारी बढ़त देखने को मिली है। इसके अलावा अगर बीएसई आईटी, बीएसई मेटल, बीएसई पीएसयू ऑयल एंड गैस ( OIL and Gas ) की बात करें तो ये सभी सेक्टर्स भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

क्या है एक्सपर्ट्स का कहना

केडिय़ा कमोडिटी के निदेशक ने अजय केडिय़ा ने कहा, वैश्विक व घरेलू फैक्टर्स को देखते हुए बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजों के रुझान साफ होते जाएंगे वैसे ही बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।" उन्होंने कहा कि बीते दिन अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर को लेकर फैसले और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2.7 फीसदी की गिरावट के बाद वैश्विक बाजार में बिकवाली रही।

मिडकैप और स्मालकैप में भी रही तेजी

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.54 फीसदी की मजबूती के साथ 14590 के ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी की उछाल के साथ 14675 के करीब नजर आ रहा है। इसके अलावा अगर बैंकिंग शेयरों की बात करें तो उसमें भी जबर्जस्त जोश देखने को मिल रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.