23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में बहार जारी, सेसेंक्स 36,239 आैर निफ्टी 11 हजार के करीब

आज बीएसर्इ सेंसेक्स 36,239.62 अंकों के साथ बंद हुअा, वहीं एनएसर्इ 10,947.25 अंक परबंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:21 PM IST

BSE

शेयर बाजार में बहार जारी, सेसेंक्स 36,239 आैर निफ्टी 11 हजार के करीब

नर्इ दिल्ली। आईटी, रीयल्टी और पूंजीगत उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में तेजी तथा प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले शेयर बाजार 36 हजार के अांकड़ों को पार कर गया है। जानकारों की मानें तो ये कंपनियों के लिए काफी बेहतर स्थिति है। बीएसर्इ के बंद होने के तक मंगलवार को सूचकांक 36 हजार को पार करते हुए काफी आगे बढ़ गया। वहीं दूसरी आेर बात करें एनएसर्इ की तो वो भी 11 हजारी होने से मात्र 53 पीछे रह गया।

पूरे दिन छार्इ रही बीएसर्इ आैर एनएसर्इ में बहार
पहले बात करते हैं बीएसर्इ की। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज जब बंद हुआ तो सूचकांक 36,239.62 अंकों के साथ बंद हुअा। जबकि 0.85 फीसदी के साथ्सा 304.90 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स के 36 हजार की आेर दौड़ने से कंपनियों को काफी फायदा होगा। इससे पहले सुबह सेंसेक्स 36,061.49 अंकों के साथ खुला था। सोमवार को कारोबार बंद होने के मुकाबले मंगलवार को 126.77 की बढ़त देखने को मिली थी

निफ्टी भी 11 हजार के करीब बंद
वहीं दूसरी आेर निफ्टी में भी बढ़त के साथ बंद हुआ। वैसे आज उम्मीद जतार्इ जा रही थी कि निफ्टी का कारोबार 11 हजार को पार कर जाएगा। लेकिन एेसा नहीं हो सकता। कुछ अंकों की कमी के साथ कारोबार बंद हो गया। आंकड़ों के अनुसार जब निफ्टी का कारोबार बंद हुआ तो 10,947.25 अंक पर था। जबकि 0.87 फीसदी के साथ निफ्टी 94.35 अंकों की बढ़त बनार्इ। इससे पहले सुबह जब निफ्टी खुला था 10,900.65 अंकों पर ट्रेड हो रहा था। सोमवार के मुकाबले निफ्टी में 47.75 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो निफ्टी का कारोबार यूं ही चलता रहा तो बुधवार को निफ्टी का कारोबार 11 हजार अंकों के साथ शुरू हो सकता है।

बीएसर्इ के टाॅप गेनर्स एंड लूजर्स
अगर बीएसर्इ के टाॅप गेनर्स की करें तो सबसे पहला नाम वेदांता (3.14 फीसदी) का आ रहा है। वहीं एशियन पेंट्स (3.11 फीसदी), यस बैंक (2.70 फीसदी), सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (1.97 फीसदी) आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज (1.96 फीसदी) शामिल हैंं। वहीं बात टाॅप लूजर्स की करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (1.34 फीसदी), हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन (0.32 फीसदी), भारती एयरटेल (0.22 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.22 फीसदी), कोल इंडिया (0.11 फीसदी) बाजार बंद होने तक कंपनियां शामिल रही।

एनएसर्इ के टाॅप गेनर्स एंड लूजर्स
नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के टाॅप गेनर कंपनियों की बात करें तो इसमें वेदांता(3.42फीसदी), यस बैंक (3.03 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.02 फीसदी), डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज (2.69 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.25 फीसदी) शामिल हैं। एनएसर्इ में लूजर कंपनियों की बात करें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (1.57 फीसदी), अल्ट्रा टेक सीमेंट (1.39 फीसदी), टाइटन कंपनी (0.95 फीसदी), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (0.75 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.70 फीसदी) शामिल हैं।