30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market में बहार, पहले दिन विंडलास बायोटेक का IPO 2 गुना हुआ सब्सक्राइब

  Windlas Biotech IPO: विंडलास बायोटेक के आईपीओ में पहले ही दिन दो गुने से ज्यादा की मांग है। रिटेल इनवेस्टर्स ने कंपनी के इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Aug 2021, 4:17 PM IST

windlas Biotech IPO

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार निवेशक ( Investor ) खास दिलचस्पी ले रहे हैं। खासतौर से आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर स्टॉक्स में। यही वजह है कि स्टॉक मार्केट ( Stock Market ) में अधिकांश आईपीओ ( IPO ) को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। विंडलास बायोटेक ( Windlas Biotech ) के आईपीओ ने तो पहले ही दिन कमाल कर दिखाया है। कंपनी का इश्यू पहले दिन दो गुना सब्सक्राइब हुआ। विंडलास के इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स ने बढ़ चढ़कर रुचि दिखाई है।

Read More: PNB में खुलवाएं ये खाता, केवल 500 रुपए जमा कर पाएं मोटा मुनाफा

एंकर इनवेस्टर्स से कमाए 120.46 करोड़

विंडलास बायोटेक ( Windlas Biotech ) ने पहले दिन 61.36 लाख शेयर जारी किए हैं। जबकि पहले दिन कंपनी के शेयर के लिए अब तक 1.23 करोड़ बोलियां आ चुकी हैं। कंपनी ने 3 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स ( Anchor Investors ) से 120.46 करोड़ रुपए जुटाए थे। एंकर इनवेस्टर्स द्वारा शेयर खरीदने के बाद शेयर 87.29 लाख से घटकर 61.36 लाख रह गया था, जिसे आ जारी किया गया। खास बात यह है कि रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 4 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11 फीसदी भरा है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अभी तक बोली नहीं लगाई है।

Read More:

- Post Office PPF Scheme: हर रोज 70 रुपए जमा करने से मैच्योरिटी पर मिलेगा लाखों का फंड

- 73.5 रुपए महंगी हुई एलपीजी सिलेंडर, महंगा हो सकता है खाने-पीने का सामान

शेयर का प्राइस बैंड 448 से 460 रुपए

विंडलास बायोटेक ने पब्लिक ऑफर ( Public Offer ) के लिए 448-460 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी मजबूत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कंपनी शेयर से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। इसके साथ ही कंपनी की कर्ज चुकाने की भी योजना है।

Read More: केंद्र सरकार ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को दे रही है 50% की छूट, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

टॉप 10 सीडीएमओ इंडस्ट्री में शामिल है विंडलास

विंडलास बायोटेक का वित्तीय वर्ष 2020 में देश के फॉर्म्युलेशंस इंडस्ट्री में रेवेन्यू के लिहाज से भागीदारी करीब 1.5 प्रतिशत थी। कंपनी के क्लाइंट्स में देश की टॉप 10 फॉर्म्युलेशंस फार्मास्युटिकल कंपनियों में से 7 शामिल थी। कंपनी के पास उत्तराखंड के देहरादून में 4 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

Read More:

- टाटा की ट्रेंट लिमिटेड ने 1 लाख के बना दिए 87 लाख रुपए, ये रहा तरीका

- बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज