24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mutual Fund में SIP और Lump Sum दोनों साथ मिलकर करेंगे कमाल, 20 साल में ऐसे बनेगा 2 करोड़ का फंड

Best SIP Strategy: 10,000 रुपए की मंथली SIP और 5 लाख रुपए के लंपसम निवेश से 20 साल में करीब 2 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड बनाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
retirement planning

Step up SIP और लंपसम के जरिए बड़ा फंड तैयार हो सकता है। (PC: Freepik)

SIP Calculator: रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) को एक अच्छा विकल्प मानते हैं। लेकिन अगर एक कदम आगे की सोच रखकर म्यूचुअल फंड में SIP और एकमुश्त निवेश दोनों तरीकों से पैसा लगाएं, तो कम समय में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। यदि हर महीने 10,000 रुपए की SIP और एकमुश्त 5 लाख रुपए का निवेश किया जाए तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस निवेश के जरिए आप 20 साल में करीब 2 करोड़ रुपए का रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं। आइए समझते है इसका पूरा गणित।

निवेश का यह तरीका अपनाएं

अगर कोई निवेशक 10,000 रुपए की मंथली SIP शुरू करे और उसे सालाना 7 फीसदी स्टेप-अप करे तो 20 साल बाद 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 1.48 करोड़ रुपए का फंड तैयार होगा। वहीं, इस मंथली SIP के साथ निवेशक शुरुआत में 5 लाख रुपए का एकमुश्त निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड में करे तो सालाना 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20 साल में 48 लाख रुपए का फंड तैयार होगा। इस तरह एकमुश्त निवेश और मंथली SIP के कॉम्बीनेशन से 20 साल में 1.96 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा। अगर इसी निवेश को एक साल और जारी रखा जाए तो कंपाउंडिंग की ताकत से यह रकम 2.24 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।

एकमुश्त निवेश का सही समय

Master Capital Services के डायरेक्टर जशन अरोरा कहते हैं कि लंपसम निवेश हमेशा बाजार में बड़ी गिरावट या ज्यादा उठापटक के दौरान लगाना बेहतर होता है, न कि तब जब बाजार ऊंचाई पर हो। गोयल यह भी सलाह देते हैं कि SIP को 20 साल तक बिना देखे ऑटोपायलट पर नहीं छोड़ना चाहिए। हर साल एक बार पोर्टफोलियो रिव्यू जरूर करें। अगर किसी फंड की परफॉर्मेंस लगातार खराब हो रही हो तभी उसे बदलें।

अगर SIP में Step Up नहीं करें तो क्या होगा?

अगर कोई निवेशक सिर्फ 10,000 रुपए की मासिक SIP से शुरुआत करता है और पूरे 20 साल तक इसमें कोई बढ़ोतरी (Step Up) नहीं करता है, तो 12 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 1 करोड़ रुपये होगी। वहीं, 7% एनुअल स्टेप-अप SIP के साथ किए गए निवेश से 1.48 लाख रुपए का फंड तैयार होता है। यानी Step Up नहीं करने पर निवेशक लंबी अवधि में लाखों रुपये के अतिरिक्त रिटर्न से चूक सकता है।

अलग-अलग स्टेप-अप से मिलने वाली रकम

MIRA Money के इन्वेस्टमेंट रिसर्च एनालिस्ट रोहन गोयल के मुताबिक नौकरीपेशा निवेशकों के लिए हर साल 10 से 15 फीसदी का स्टेप-अप सबसे उचित रहता है, क्योंकि यह औसत सैलरी ग्रोथ के साथ मेल खाता है। यदि आप SIP में निवेश की रकम को सालाना 5 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ाते है, तो आपको 12 फीसदी रिटर्न पर मिलने वाली अनुमानित रकम ये होगी।

मासिक SIPहर साल Step Up12% सालाना रिटर्न पर 20 साल में अनुमानित फंड
₹10,0005%₹1.27 करोड़
₹10,0008%₹1.59 करोड़
₹10,00010%₹1.86 करोड़
₹10,00012%₹2.20 करोड़
₹10,00015%₹2.86 करोड़

गिरते बाजार में SIP बंद करना सबसे बड़ी गलती

रोहन गोयल ने साफ कहा कि जो निवेशक बाजार गिरने पर SIP रोक देते हैं और रिकवरी के बाद दोबारा शुरू करते हैं, वे न सिर्फ सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका गंवाते हैं, बल्कि कंपाउंडिंग की चेन भी हमेशा के लिए तोड़ देते हैं। InCred Money के CEO विजय कुप्पा का कहना है कि SIP और लंपसम दोनों का कॉम्बिनेशन रखना जरूरी है, ताकि रुपी कॉस्ट एवरेजिंग के साथ-साथ बाजार में बड़ी गिरावट का फायदा भी उठाया जा सके।