
Tata group’s 61 thousand crore rupees drowned due to Corona
नई दिल्ली। कोरोना की वजह से आज शेयर बाजार में बड़ी खलबली मची। एक्सपायरी डे के दिन 10 साल में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिसका खामियाजा देश के सबसे बड़े ग्रुप टाटा ग्रुप को उठाना पड़ा। शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की 17 कंपनियों में से 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जिसकी वजह से टाटा ग्रुप को बाजार से 61 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस को हुआ। टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील जैसी बड़ी कंपनियों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पहले बात करते हैं टीसीएस की।
टीसीएस को करीब 51 हजार करोड़ का नुकसान
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी और शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी टाटा कंसलटेंसी को आज शेयर बाजार में गिरावट के कारण 51 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। आज कंपनी के शेयर 5.50 फीसदी तक गिर गए। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 9,25,769.60 करोड़ से 8,74,868.49 करोड़ रुपए पर आ गया। आज कंपनी का शेयर 2331.50 रुपए पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को कंपनी का शेयर 2467.15 रुपए पर बंद हुआ था।
ग्रुप की बाकी कंपनियों का भी हुआ बुरा हाल
टाटा ग्रुप की बाकी कंपनियों की बात करें को टाटा मोटर्स को 2641.07 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आने से मार्केट में 1987.86 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। टाइटन कंपनी को 1908.74 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि टाटा केमिकल्स के मार्केट कैप में 352.83 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। टाटा पॉवर 1022.50 करोड़ रुपए, इंडियन होटल्स 112.97 करोड़ रुपए, टाटा कंज्यूमर को 497.63 करोड़ रुपए, टाटा कंयूनिकेशन को 686.82 करोड़ रुपए, टाटा इंवेस्टमेंट को 163.42, टाटा मेटालिक्स को 41.98 करोड़, टाटा एलेक्सी को 123.61 करोड़ रुपए, नेल्को को 17.11 करोड़ रुपए, वोल्टाज लिमिटेड को 585.66 करोड़ रुपए और टाटा कॉफी को 49.49 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जिसकी वजह ग्रुप की 15 कंपनियों में गिरावट आने से ग्रुप को 61092.69 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
टाटा ग्रुप की 15 कंपनियों को बड़ा नुकसान
| कंपनियों का नाम | शेयर बाजार में नुकसान ( करोड़ रुपए में ) |
| टीसीएस | 51,000 |
| टाटा मोटर्स | 2641.07 |
| टाटा स्टील | 1987.86 |
| टाइटन कंपनी | 1908.74 |
| टाटा केमिकल्स | 352.83 |
| टाटा पाॅवर | 1022.50 |
| इंडियन होटल्स | 112.97 |
| टाटा कंज्यूमर | 497.63 |
| टाटा कंयूनिकेशन | 686.82 |
| टाटा इंवेस्टमेंट | 163.42 |
| टाटा मेटालिक्स | 41.98 |
| टाटा एलेक्सी | 123.61 |
| नेल्को | 17.11 |
| वोल्टाज लिमिटेड | 585.66 |
| टाटा काॅफी | 49.49 |
| कुल नुकसान | 61092.69 |
ये दो कंपनियां मामूली बढ़त के साथ हुई बंद
वहीं दूसरी ओर ग्रुप की दो कंपनियां मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर बंद हुईं। पहले बात ट्रेंट लिमिटेड की करें तो आज कंपनी का शेयर 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 625.35 रुपए के सपाट स्तर पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को कंपनी का शेयर 624.60 रुपए पर बंद हुआ था। आज कंपनी का शेयर 614.55 रुपए पर खुला था। वहीं टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड का शेयर भी एक रुपए की मामूली बढ़त के साथ 319 रुपए पर बंद हुआ। जबकि बुधवार को कंपनी का शेयर 318 रुपए पर बंद हुआ था। आज कंपनी का 313 रुपए पर गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Updated on:
24 Sept 2020 07:50 pm
Published on:
24 Sept 2020 07:41 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
