
नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने भारतीय शेयर बाजार में मार्केट कैपिटेलाइजेशन के मुताबिक 100 बिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड टीसीएस ने सोमवार बाजार खुलने के साथ तेज कारोबार करते हुए इस खास क्लब में अपनी जगह पक्की की। आपको बता दें टीसीएस पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में अच्छा कारोबार कर रही थी। जिसके यहां तक पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही थी।
टीसीएस बनी सबसे मूल्यवान कंपनी
सोमवार शेयर बाजार पर कारोबार के पहले 1 घंटे के दौरान टीसीएए के शेयर्स 4.41 फीसदी की उछाल के साथ लगभग 140 अंकों की उछाल पर कारोबार किया। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय टीसीएस के शेयर 3,402 के स्तर पर बंद हुए थे और सोमवार टीसीएस के शेयर 3,424 ने स्तर पर खुले। पहले घंटे के कारोबार के दौरान 3,545 के स्तर को पार कर गया। नेशनल स्टॉक मार्केट के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पहले पंद्रह मिनट के कारोबार के बाद टीसीएस का मार्केट कैप 6,62,726।36 करोड़ के स्तर को पार कर गया।
रिलायंस ने दी थी टीसीएस को मात
अगर बात पिछले साल की करें तो देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज चार वर्ष के अंतराल के बाद मार्केट कैप के मामले में देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी। इस वक्त आरआईएल का बाजार पूंजीकरण मूल्य 4,60,518।80 करोड़ रुपये हो गया लेकिन वह इस क्लब से बेहद दूर रही। इस वक्त आरआईएल ने बाजार पूंजीकरण के मामले में टाटा समूह की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी को पछाड़ा था।
मुनाफा उम्मीद से बेहतर
सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथ के नेतृत्व में टीसीएस ने मार्च बीती मार्च तिमाही के दौरान बेहद अच्छे नतीजे दिए थे। वहीं बीते हफ्ते गुरुवार को टीसीएन में अपने साल-दर-साल मुनाफे में 4.48 फीसदी की बढ़त का ऐलान किया था। इस तिमाही के दौरान कंपनी का कन्सॉलिडेटेड मुनाफा 6,904 करोड़ रुपए का था। यह मुनाफा कंपनी की उम्मीद से भी बेहतर रहा। वहीं इस क्लब में शामिल होने पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी को इस मौके का लंबे समय से इंतजार था। चंद्रशेखरन ने उम्मीद जताई कि आने वाली तिमाही में कंपनी और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
Published on:
23 Apr 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
